Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी न्यूज़ छोड़कर कहां जाने वाले हैं पत्रकार दीपक चौरसिया? 

टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में दीपक चौरसिया को लेकर चर्चा हो रही कि वे ज़ी मीडिया में अपनी पारी को विराम देने वाले हैं. चौरसिया जनवरी 2023 में बतौर कंसल्टिंग एडिटर ज़ी का हिस्सा बने थे.

ज़ी न्यूज़ में चौरसिया ताल ठोक के और रात 8 बजे कसम संविधान की होस्ट कर रहे हैं. अब तक के अपने पत्रकारिता करियर में दीपक पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों का इंटरव्यू कर चुके हैं.

साल 2008 में मोदी का एक इंटरव्यू लेते समय उन्होंने उनके पीएम बनने सम्बन्धी सवाल किये थे. इसके अलावा वर्ष 2012 में एक इंटरव्यू में उन्होंने मोदी से साफ-साफ पूछ लिया था कि वह उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते हैं, क्या आप मुझे शुभकामनाएं देंगे?

उस इंटरव्यू में दीपक चौरसिया ने यह भी कहा था कि एक मतदाता के रूप में यह मेरी राय है. इसके अलावा 2014 और 2019 में भी उन्होंने मोदी का इंटरव्यू किया था, जिसमें मोदी ने तमाम मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए थे.

बताते चलें कि चौरसिया इससे पहले भारत एक्सप्रेस, न्यूज नेशन में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा दूरदर्शन, आज तक, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कई अहम जिम्मेदार पदों पर रोल प्ले कर चुके हैं. बहरहाल उनका अगला स्टेप क्या होगा यह अभी क्लियर नहीं है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन