Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सुधीर चौधरी की बैंड बजाकर इंटरनेट पर छा जाने वाली इस लड़की से मिलिए!

काला सफेद एंकर सुधीर चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इस वीडियो में सुधीर एक पत्रकारिता छात्रा को मोदी द्वारा युद्ध रूकवा देने वाला ज्ञान पिलातो सुने जा रहे हैं.

वीडियो में सुधीर कह रहे हैं सरकार का विरोध नही होना चाहिए विपक्ष को चुप बैठना चाहिए, चौधरी ने छात्रा से कहा कि, वो युध्द आपके पापा ने रुकवाया होता तो आपको कैसा लगता?

सुधीर के सवाल पर छात्रा कहती है, “अच्छा लगता अगर वो युध्द सच में रुकी होती. छात्रा का यह जवाब सुनकर सुधीर दांत चियारकर एकदम शांत हो जाते हैं और बगलें झाकने लगते हैं.”

यह पूरा कार्यक्रम एक डिजिटल मीडिया आउटलेट का था, जिसमें सुधीर बतौर वक्ता पधारे थे.

कौन है छात्रा?
बिहार के उत्तर पूर्वी भाग स्थित सीमांचल की रहने वाली शाजिया निशात नोएडा के गलगोटिया में जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, बीए की स्टुडेंट हैं. फिलहाल, शाजिया किसी संस्थान में नौकरी से पहले ही सुधीर चौधरी जैसों की बोलती बंद करने के चलते इंटरनेट पर छा गई हैं. शाजिया की हर कोई तारीफ कर रहा है.

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन