Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हेमा मालिनी को पुराने वीडियो के ज़रिए विपक्षी ट्रॉल सेना ने घेरा!

भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हेमा हेलाकॉप्टर से उतरकर फॉर्च्यूनर में बैठने की डिमांड करती हैं. इससे पहले वे काफिले में खड़ी एक छोटी गाड़ी पर बैठने से मना कर देती हैं. कई साल पुराना यह वीडियो सामने आने के बाद लोग अपनी-अपनी तरह से पूर्व अभिनेत्री व सांसद को घेर रहे हैं.

वीडियो को पोस्ट कर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नाम के हैंडल से लिखा गया है, भाजपा सांसद हेमा मालिनी का घमंड देखिए, पहले हेलीकॉप्टर से उतरी फिर बोली छोटी गाड़ी में नहीं बैठुंगी बड़ी गाड़ी लेकर आओ…

कुणाल शुक्ला-  हेलीकॉप्टर से उतरते ही दिलावर खां (धर्मेंद्र) की पत्नी आयशा बेगम उर्फ हेमा मालिनी द्वारा गेहूं काटने जाने के लिए छोटी गाड़ी में बैठने से किया इंकार, फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठने के लिए अड़ी.. कार्यकर्ता को सीट पीछे करने के लिये भी धमकाया. 

ममता त्रिपाठी- पार्ट टाइम राजनीति करने वालों का अंदाज़ ऐसा ही होता है। जनप्रतिनिधि हैं लेकिन नखरे अभी भी “फ़िल्मी हीरोइन” वाले ही हैं…“मैं बड़ी गाड़ी में जाऊँगी…कोई रोड शो वगैरह नहीं…अगर ज़्यादा किया तो वापस आ जाऊँगी…I have other works to do…”हेमा मालिनी. लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है मगर ड्रीम गर्ल अलग ही सपने में हैं…उड़न खटोले से नीचे धरती पर उतर ही नहीं रही है. 

देखें पूरा वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन