Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ध्रुव राठी और मोहम्मद जुबैर के सोशल मीडिया एकाउंट बंद करा सकती है मोदी सरकार!

दलितों-आदिवासियों की आवाज उठाने वाले ट्राइबल आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि बहुत जल्द सरकार यूट्यूबर ध्रुव राठी और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर के खाते बंद करवा सकती है. जिसका मसौदा तैयार कर भेजा जा चुका है.

बता दें कि किसान आंदोलन के इर्द-गिर्द मोदी सरकार ने कई स्वतंत्र पत्रकारों समेत सोशल एक्टिविस्टों के खाते बंद करवा दिए थे. इसी कड़ी में ट्राइबल आर्मी और हंसराज मीणा का एकाउंट भी बंद हुआ था.

हंसराज मीणा ने लिखा कि, “यूट्यूबर ध्रुव राठी और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर के चैनल खातों पर बहुत जल्द मेरी तरह पाबंदी लगने वाली है. मंडल ने जिस प्रकार मेरा खाता बंद कराने के लिए मसौदा तैयार करके सरकार केलोगों दिया इसी प्रकार आपका भी मसौदा तैयार करके भेज दिया है. सरकार में बैठे अफसर दोस्तों ने बताया है.”

वहीं, फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने सरकार द्वारा बंद कराए गए एक्स खातों की सूची डालकर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा गया है कि, “नमस्ते lindayaX, क्या यह सरकार की आलोचना करने वाले भारतीय खातों पर लागू होता है? भारत में भाजपा सरकार की आलोचना करने वाले कई एक्स अकाउंट या तो निलंबित कर दिए गए हैं या रोक दिए गए हैं। भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाले जमीनी पत्रकारों/प्रभावकों/प्रमुख कृषि संघवादियों के कई प्रभावशाली एक्स अकाउंट भी निलंबित कर दिए गए हैं। एक महीने से ज्यादा हो गया. ये खाते अभी तक वापस नहीं आये हैं. कृपया उन सभी को पुनर्स्थापित करें.. X Support elonmusk.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन