Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुम्बई के श्री अम्बिका प्रिंटर्स में लगी आग (देखें तस्वीरें)

कंपनी के बहादुर साथियों तथा फायर बिग्रेड की मदद से बड़ा हादसा टला… मुम्बई से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस के लालबाग स्थित कार्यालय और प्रिंटिंग प्रेस के पास बने सर्वर रूम में भीषण आग लग गयी। यह आग गुरुवार की रात उस समय लगी जब सभी कर्मचारी और मीडिया कर्मी अपने अपने काम में व्यस्त थे। आग लगने की खबर पाते ही हड़कंप मच गया।

इस दौरान सभी कर्मचारियों को प्रबंधन ने बाहर निकाला। बताते हैं कि यह सर्वर रूम कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार से थोड़ी ही दूर पर बना था जिससे मुख्य प्रवेश द्वार तक पूरा धुँआ भर गया। इस दौरान फायरबिग्रेड को सूचना दी गयी। फायर बिग्रेड के पहुँचने से पहले ही कोई बड़ा हादसा ना हो, इसके लिए मुंबई के पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट शशिकांत सिंह, एचआर विभाग के कर्मी दांतखिले, कर्मचारी नेपाली बहादुर, इंजीनियरिंग सेक्शन के अमित तथा इलेक्ट्रिक सेक्शन के कर्मचारियों और दूसरे कुछ जाबांज कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर पकड़ा और मुंह पर कपडा बांधकर आग पर काबू पाने हेतु कूद पड़े। आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर भी लिया।

इसी बीच फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा समवेत कोशिशों से आग पर काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशंस में हिंदी दैनिक यशोभूमि, मराठी दैनिक पुण्यनगरी, मुम्बई चौफेर, आपला वार्ताहर और कन्नड़ दैनिक कर्नाटक मल्ला का प्रकाशन होता है। यह संयोग ही था कि आग पेपर के बड़े बड़े रोल तक नहीं पहुंची वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने में कंपनी के महाप्रबंधक श्री तालेकर जी का काफी योगदान रहा। इस दौरान मुम्बई पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्सपर्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन