Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुम्बई के जाने माने प्रेस फोटोग्राफर राजू उपाध्याय का दुर्घटना में निधन

मुम्बई के जाने माने फ़िल्म प्रेस फोटोग्राफर राजू उपाध्याय का वाराणसी से सटे गोपीगंज थाना इलाके के छतमी में एक ट्रक से हुई दुर्घटना में गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वो मूलतः भदोही जिले के रहने वाले थे। वो सोमवार को भदोही आए थे। उनकी पत्नी यहां सीतामढ़ी में शिक्षिका हैं। हादसे के वक्त राजू सीतामढ़ी स्थित आवास से दवा लेने के लिए बाइक द्वारा गोपीगंज बाजार जा रहे थे।

अपने घर से वो थोड़ी ही दूर आगे बढ़े थे कि एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार होने की कोशिश में था लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उनके निधन की खबर मिलते ही मुम्बई के फ़िल्म पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार मिथलेश सिन्हा ने राजू उपाध्याय के निधन पर शोक जताया है। राजू उपाध्याय का बॉलीवुड में कभी सिक्का चलता था। अपने समय की बॉलीवुड पत्रिकाएं फ़िल्म फेयर, मूवी, माधुरी आदि में उनकी क्लिक की हुई तस्वीरें खूब छपती थीं।

वे अपने जमाने के सितारे दिलीप कुमार, राजकपूर सहित अमिताभ बच्चन के काफी लाडले थे। हाल ही में उन्हें शाहरुख खान ने एक कैमरा भी उपहार में दिया था। बताते हैं कि राजू उपाध्याय आमिर खान के भी काफी करीबी थे और आमिर अपने साथ किसी भी कार्यक्रम में राजू उपाध्याय को जरूर ले जाते थे। मुम्बई के चेम्बूर में रहने वाले राजू उपाध्याय इन दिनों अपने गांव गए थे जहां यह दुर्घटना हुई।

उन्हें हाल में ही दादासाहेब फॉल्के एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। राजू उपाध्याय के निधन पर चैम्बर ऑफ फ़िल्म जर्नलिस्ट ने गहरा शोक जताया है। चैम्बर ऑफ फ़िल्म जर्नलिस्ट के अध्यक्ष इंद्र मोहन पन्नू, उपाध्यक्ष अतुल मोहन ने राजू उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार
मुंबई
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन