Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जिन्हें लगता है यादव-कुर्मी बड़े मजबूत हो चुके हैं, वे यह पोस्ट पढ़ लें

सत्येंद्र पी. एस-

किसान परिवार में जन्मे डॉ सर्वेश के चौधरी ने अपनी मेधा के दम प्रदेश के नामचीन सरकारी मेडिकल कालेजों से MBBS और MD किया।

उसके बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में एक SGPGI लखनऊ से न्यूरोलॉजी में DM किया, जानकारी के लिए बता दूँ, DM में आरक्षण लागू नहीं होता है।

पढाई खत्म अब बात नौकरी की।

PGI लखनऊ ने न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली, उसमें एक पद पिछडा वर्ग के लिए था। डॉ सर्वेश के अलावा दूसरा कोई कैंडिडेट नहीं आया, लेकिन PGI ने डॉ सर्वेश को रिजेक्ट करते हुए, सीट नहीं भरा और कारण में “नॉट फाउंड सुटेबल कैंडिडेट” लगा दिया।

अब आप खुद ही बताइये, PGI लखनऊ ने अपने ही DM को नॉट सुटेबल करार दे दिया।

तो PGI को बताना चाहिए, डॉ सर्वेश बाहर भी न्यूरोलॉजी प्रैक्टिस करने के योग्य हैं? अगर हाँ, तो PGI के लिए कैसे नहीं?

बस एक ही कमी है, वो है जाति, डॉ साहब जाति से कुर्मी हैं, अब जिन्हें लगता है, यादव, कुर्मी बड़े मजबूत हो चुके हैं, तो इसका जबाब क्या होगा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन