Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कुछ चैनलद्रोही बाथरूम में घण्टों से घुसे बैठे हैं ताकि कहीं कोई पैकेज न पकड़ा दे…

Arvind Mishra : नीतीश के इस्तीफे के बाद टीवी चैनलों का न्यूज़ रूम युद्ध क्षेत्र बन गया… जानिए ग्राउंड जीरो से सूरत-ए-हाल…

Arvind Mishra : नीतीश के इस्तीफे के बाद टीवी चैनलों का न्यूज़ रूम युद्ध क्षेत्र बन गया… जानिए ग्राउंड जीरो से सूरत-ए-हाल…

1- कैंटीन में भारत-चीन संबंधों पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे मेजर जनरल (शिफ्ट इंचार्ज) फौरन असाइनमेंट रूपी बाघा बॉर्डर पर आकर तैनात हो जाते हैं।

2- सभी सिपाही (अस्सिस्टेंट प्रोड्यूसर) हवलदार (एसो प्रोड्यूसर) को शिफ्ट कंटीन्यू करने का मौखिक आदेश ब्रिगेडियर (आउटपुट हेड) की ओर से जारी हो जाता है।

3- सेना प्रमुख (चैनल हेड) चूँकि घर जा चुके थे इसलिए फोन से ही वो गोलियां दाग रहे हैं।

4- नाइट शिफ्ट में आने वाली दूसरी बटालियन कैब में रात में होने वाले युद्ध की रणनीति बना रही है।

5- मोर्चे पर तैनात पहले सिपाही (टीकर) ने सामरिक रणनीति के तहत अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है। क्योंकि चीन की रहने वाली उसकी प्रेमिका बार बार उसे ऐसे संवेदनशील समय पर मिस कॉल कर रही है।

6- बंकर में तैनात वीडियो एडिटर अपने लिए ऐसा कोना खोज रहा है जहां आउटपुट वाले शिकारी की नज़र बिलकुल न जाए।

7- इस बीच रनडाउन और पीसीआर ने पूरे विरोधी सेना को घेर लिया है। दोनों ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। रनडाउन गुस्से में हैं। इस वक़्त वो ब्रिगेडियर (आउटपुट हेड) से नीचे किसी का आदेश नहीं मानेगा।

8- एंकर (मेजर) चीख रहा है। ललकार रहा है लेकिन भूख के मारे। इस गुस्से से भी कि आज फिर घर जाने में लेट होगा और मकान मालिक दरवाजा नहीं खोलेगा।

9- इस बीच ख़बर ये भी आ रही है कि युद्ध जैसे हालातों में भी कुछ चैनलद्रोही बाथरूम में घण्टों से घुसे बैठे हैं। इसलिए की कहीं कोई पैकेज न पकड़ा दे।

टीवी जर्नलिस्ट अरविंद मिश्रा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन