Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विजय त्रिवेदी, नितिन धीमान, अमृता राय, राकेश कुमार और नीरज शर्मा के बारे में सूचनाएं

खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी सहारा समय चैनल से जुड़ गए हैं. सहारा मीडिया के हेड अरुप घोष ने विजय त्रिवेदी को सहारा मीडिया में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन कराया है. विजय त्रिवेदी इससे पहले न्यूज नेशन में कार्यरत थे. वह लंबे समय तक एनडीटीवी में कार्यरत रहे हैं.

उधर, दैनिक भास्कर लुधियाना से खबर है कि नितिन धीमान ने इस्तीफा दे दिया है. दैनिक भास्कर लुधियाना में समाचार संपादक पद पर नितिन धीमान दो सालों से काम कर रहे थे. नितिन धीमान को पंजाब को पुराने स्टेट हैड दीपक धीमान का नजदीकी माना जाता था. दीपक धीमान के हटने के बाद से ही कयास लग रहे थे कि उनके नजदीकियों पर भास्कर प्रबंधन की गाज गिरेगी. नितिन धीमान को चंडीगढ़ बुलाकर बता दिया गया था कि कंपनी को अब उनकी जरूरत नहीं है.

‘राज्यसभा टीवी’ से खबर है कि उप राष्ट्रपति पद से हामिद अंसारी के हटते ही राज्यसभा टीवी से इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है. वरिष्ठ एंकर अमृता राय ने चैनल को अपना इस्तीफा दे दिया है. अमृता न्यूज एंकरिंग के अतिरिक्त ‘सरोकार’ शो भी होस्ट करती थीं. अमृता स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), एनडीटीवी, सीएनईबी, जी न्यूज आदि में काम कर चुकी हैं.

रांची से खबर है कि न्यूज इंडिया (बिहार-झारखंड) के स्टेट हेड राकेश कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया है. राकेश ने डिजीटल मीडिया में नई शुरूआत की है. उन्हें न्यूज कोड (झारखंड) का एक्ज्यीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. न्यूज कोड ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है जो मोबाइल ऐप के माध्यम से खबरों को हर आधे घंटे में लोगों तक पहुंचाता है. राकेश हिन्दुस्तान दैनिक रांची में संवाददाता, साधना न्यूज में वरीय संवाददाता, न्यूज 11 में पॉलिटिकल एडिटर और नक्षत्र न्यूज में एडिटर इन चीफ के रूप में कार्य कर चुके हैं.

नीरज शर्मा पंजाब केसरी के डिजिटल विंग से जुड़ गए हैं. वे दैनिक भास्कर बिलासपुर में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. नीरज पंजाब केसरी जालंधर में सेवा देंगे. उन्हें कंटेंट राइटर बनाया गया है. नीरज ‘आईनेक्स्ट’ आगरा के भी हिस्से रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन