Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अख़बार ने ‘गोमतीनगर जलभराव छेड़छाड़ कांड’ की तस्वीरों के लिए अपने फोटो जर्नलिस्ट को किया सम्मानित!

मोहम्मद इमरान-

कल गोमती नगर लखनऊ में महिला की इज्जत के साथ जो बदतमीजी हुई थी उसकी खबरें आपने जरूर देखी होगी। आज सोशल मीडिया पर वो तस्वीरें छाई हुई है। झमाझम बारिश में लखनऊ की तहजीब को तार तार करते हुए उत्पात मचाते अराजक तत्व कल और आज की खबरों की नेशनल लीड है।

उन तस्वीरों के लिए मुझे गोल्ड अवार्ड मिला है। बारिश में घन्टों खड़े रहकर इन तस्वीरों को खींचने में कैमरा खराब हो गया लेकिन अवार्ड की खुशी हर जख्म पर मरहम का काम करती है।


कविश अज़ीज़ लेनिन-

बजाइये ताली। कल से पूरे देश मे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमारे मियां की तस्वीरें तैर रही हैं। गोमतीनगर में बारिश में महिला के साथ छेड़खानी और राहगीरों के साथ बद्सलूकी का वीडियो सबने देखा होगा। Md Imran को आज उन तस्वीरों के लिए गोल्ड अवार्ड मिला है… शाबाश ऐसे ही मेरा कॉलर ऊंचा करते रहे हो..


मोहम्मद अनस-

लखनऊ गोमती नगर में बारिश का बहाना लेकर राहगीरों के साथ बदतमीज़ी करने वालों की पहचान शायद ही कभी होती, अगर वहां फोटोजर्नलिस्ट Md Imran अपने कैमरे के साथ मौजूद न होते। आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस मामले पर अपने चिरपरिचित सांप्रदायिक नज़रिए से सिर्फ दो अपराधियों का नाम लिया। एक यादव, दूसरा मुसलमान। शाम होते होते जिनके नाम सामने आए वे हैं- विराज साहू, पवन यादव, मोहम्मद अरबाज, सुनील ,अर्जुन अग्रहरि, रत्न गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा, आशीष सिंह, विकास भंडारी, मनीष, अभिषेक तिवारी, जयकिशन, और अभिषेक कुमार। धर्म और जाति से अपराधियों की पहचान एवं उन्हें पूरी छूट देने की घटिया राजनीति का असर सड़कों पर दिख रहा है। आम लोगों का जीना दूभर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manish

    August 3, 2024 at 9:43 pm

    ये तो अमर उजाला की कटिंग है और इनाम भी शायद अमर उजाला के फोटोग्राफर को मिला है फिर आप नभाटा क्यों लिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन