Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

फिल्म और टीवी कामगारों पर ट्रेड यूनियनों के नियम होंगे लागू

मुंबई : लगभग 16 दिनों तक हड़ताल पर बैठ चुके फिल्म और टीवी कामगारों के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सोमवार को हुयी फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाईज और निर्माताओं की बैठक में घोषणा की कि फिल्म और टीवी कामगारों पर भी ट्रेड यूनियन के नियम लागू होंगे और इन कामगारों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर ये नियम लागू हो जाते हैं तो फिल्म और टीवी कामगारों को आठ घंटे की शिफ्ट में ही काम करना पड़ेगा। कामगारों को भविष्य निधि, साप्ताहिक और अन्य अवकाश की सुविधा मिलेगी साथ ही उन्हे मेडिकल, उचित स्वास्थ्य सेवा का लाभ भी मिलेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने ३ सितंबर को दोपहर १२ बजे फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाईज और निर्माताओं की बैठक मंत्रालय में बुलायी थी। चार घंटे तक चली बैठक में श्रममंत्री ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर फिल्म और टीवी कामगारों को ट्रेड यूनियन के कामगारों की तरह मिलने वाली सुविधा दिलाने के लिये नियम बनाने के लिये एक रिपोर्ट बनायी जाये जिससे जल्द से जल्द से जल्द फिल्म और टीवी कामगारों को सभी सुविधायें मिल सकें। लगभग 100 साल के सिनेमा निर्माण इतिहास में ऐसा हुआ है कि फिल्म और टीवी कामगारों के लिये ट्रेड यूनियन के नियम बनाये जाने वाले हैं।

मुंबई से शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : ९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन