Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

ज़ी बिहार झारखंड में स्वप्निल सोनल का प्रमोशन, बने एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर

ज़ी बिहार झारखंड में स्वप्निल सोनल को प्रमोशन देकर एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। वे अगस्त 2022 में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर चैनल से जुड़े थे।

ज़ी बिहार झारखंड के एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर स्वप्निल सोनल

ज़ी बिहार झारखंड से ख़बर है कि वरिष्ठ पत्रकार स्वप्निल सोनल को प्रमोशन देकर एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। उनकी यह नई ज़िम्मेदारी 10 नवंबर 2026 से शुरू हुई है। स्वप्निल पटना में रहकर काम करते हैं।

स्वप्निल अगस्त 2022 में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर ज़ी बिहार झारखंड से जुड़े थे। इससे पहले वे कुछ समय न्यूज़ नेशन नेटवर्क के चैनल न्यूज़ स्टेट बिहार/झारखंड में एडिटर इनपुट रहे। उससे पहले अप्रैल 2020 से जून 2022 तक वे ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में क्लस्टर-2 के नेशनल ब्यूरो चीफ़ की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं।

टीवी पत्रकारिता में उनका लंबा समय ईटीवी के साथ बीता। वे ईटीवी न्यूज़18 नेटवर्क में चीफ़ रिपोर्टर रहे और जून 2005 से 2010 तक मेरठ में ईटीवी के यूनिट हेड की ज़िम्मेदारी संभाली। इस दौरान वे कुछ समय हैदराबाद में RFC से भी जुड़े रहे।

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने झारखंड से की थी। वे झारखंड जागरण के लिए जामताड़ा में रिपोर्टर रहे और रांची में फ़ीचर राइटर के तौर पर भी काम किया। स्वप्निल सोनल को नई ज़िम्मेदारी के लिए भड़ास की ओर से शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास