Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिलायंस जियो उतरा ठगी पर, बढ़ते कंपटीशन के चलते झूठ बोलकर धोखे से करवा रहे रिचार्ज!

रिलायंस जियो भले ही पैसे के दम पर मीडिया के द्वारा अपनी पॉजिटिव पब्लिसिटी करवा रहा हो लेकिन हकीकत यह है, कि यह कम्पनी फ़्रॉड कर रही है। इसके पीछे की वजह है 4G इंटरनेट में बढ़ता कॉम्पटीशन। इसके चलते रिलायंस स्टोर वाले ग्राहकों से झूठ बोलकर रिचार्ज करवा रहे हैं। दरअसल अन्य मोबाइल कंपनियों ने भी 4G इंटरनेट के बेहतरीन प्लान निकाले हैं। जिसके चलते जियो को कड़ी टक्कर मिल रही है।

गौरतलब है कि जियो लगातार अपने प्लान में फेरबदल कर रहा है। कभी यह 28 दिन की वैलिडिटी कर देता है, कभी 56 दिन की तो कभी 84 दिनों की। ऐसे में कस्टमर उन कम्पनियों की तरफ आकर्षित होता है जिनका प्लान जियो से बेहतर है। इसी के चलते रिलायंस केयर या स्टोर वाले झूठ बोलकर अधिक वैलिडिटी बताकर रिचार्ज करवा रहे हैं जिसका पता कस्टमर को रिचार्ज होने के बाद चलता है।

इंदौर में सामने आया ये मामला

जियो ग्रुप की ठगी का मामला इंदौर में सामने आया है। जहां ओल्ड पलासिया स्थित जियो सेंटर (केयर) के मैनेजर राहुल गुप्ता ने कस्टमर को 84 दिन की वैलिडिटी बताकर 509 से रिचार्ज करवा लिया। बाद में कस्टमर को केवल 56 दिन की ही वैलिडिटी मिली। यानी कुल घाटा देखा जाये तो जियो के ही प्लान के मुताबिक 28 दिन और 56GB 4G डाटा की प्राईज 2000 रुपये के करीब होती है। इसकी शिकायत करने पर राहुल गुप्ता ने सॉरी गलती हो गई कह कर पल्ला झाड़ लिया। इस ठगी पर जियो ग्रुप द्वारा कोई एक्शन न लेना कम्पनी के फरेब के इरादे को जाहिर करता है।

आशीष चौकसे
पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और ब्लॉगर
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन