Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मोहम्मद बिलाल ग्रेटर नोएडा में अब इस मीडिया संस्थान के लिए करेंगे रिपोर्टिंग

नया संस्थान: अमर उजाला ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता
पुराना संस्थान: दैनिक जागरण नोएडा, संवाददाता

मोहम्मद बिलाल ने दैनिक जागरण नोएडा संवाददाता (रिपोर्टिंग) से अपना सफर समाप्त कर दिया है। वे छह साल और दो महीने यहाँ रहे। नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू कर रहे हैं। वे वरिष्ठ संवाददाता के रूप में ग्रेटर नोएडा में रिपोर्टिंग करेंगे।

मोहम्मद बिलाल लखनऊ के निवासी हैं। लखनऊ में वर्ष 2014 में पत्रकारिता की शुरूआत की। इसके बाद कानपुर से संचालित के-न्यूज में करीब छह माह तक कार्यरत रहे। वर्ष 2017 में जनवरी से जून 2018 तक नोएडा से संचालित हिन्दी खबर न्यूज चैनल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम किया। इन्हें नोएडा में कोरोना काल, किसान आंदोलन, मूक बधिरों का मतांतरण गतिविधियों और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग का अनुभव है।

वर्ष 2018 से दैनिक जागरण में रिपोर्टर के रूप कार्यरत रहे। यहां स्वास्थ्य, अपराध, राजनीति, जिला प्रशासन, श्रम विभाग, कारखाना विभाग, आरडब्ल्यूए, प्रदूषण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, पर्यावरण, परिवहन, रजिस्ट्री, कारखाना विभाग, मौसम की बीट कवर की।

कोरोना काल में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए बिलाल को विभिन्न एनजीओ द्वारा सम्मानित किया गया। रिपोर्टिंग के दौरान बिलाल ने कई खुलासे किए।

  • नोएडा के सेक्टर 30 में चाइल्ड पीजीआई में 70 लाख रूपये की बैट्री चोरी का पर्दाफाश किया। जिसमें सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू तीन लोगों को जेल भेजा।
  • सेक्टर 94 पोस्टमॉर्टम हाउस में डीप फ्रीजर खराब होने के कारण शव सड़ने की बात को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद वहां 14 डीप फ्रीजर लगाए गए।
  • सेक्टर 94 पोस्टमॉर्टम हाउस में महिला को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने वाली घटना का पर्दाफाश किया।
  • कोरोना काल में भर्ती स्टाफ को हटाए जाने के मुद्दे पर उनके साथ खड़े रहना जिसके बाद शासन ने उन्हें जिले में समायोजित किए जाने का निर्देश दिया है।
  • आशा, लिंक वर्कर और प्राईवेट हॉस्पिटल के गठजोड़ का पर्दाफाश।
  • नोएडा शहर में ट्रैफिक जाम के लिए सुधार, वायु प्रदूषण कम करने के लिए खबरें लिखकर सुधार कराने आदि काम।

बिलाल का एक्स (ट्विटर लिंक) ये है-
https://x.com/BilalBiswani?t=pP8GfRF17ILUYrTIy9YaxA&s=09

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन