Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फ़ोन न उठाने पर प्रमोटी IAS मंगला प्रसाद सिंह को हाईकोर्ट ने तलब किया! देखें ऑर्डर

ममता त्रिपाठी-

कोर्ट की हरदोई कलेक्टर को लेकर दी गई तल्ख़ टिप्पणी ने उत्तरप्रदेश की मनबढ़ ब्यूरोक्रेसी की पोल खोल दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हर मीटिंग में कड़े निर्देश देते हैं कि हर अफ़सर फ़ोन उठाएगा, VC में भी उन्हीं आदेशों को बार-बार दोहराते हैं ताकि इन मूर्धन्य अफ़सरों के दिमाग़ में बात घुस जाए मगर मौजूदा राजा (अफ़सर) अपने मुखिया की बातों को भी अनसुना कर देते हैं!!

1999 बैच के PCS और प्रमोटी IAS (2018) मंगला प्रसाद सिंह की हरकतों से परेशान एक व्यक्ति न्याय लेने कोर्ट पहुँचा। जज साहब ने फ़ोन लगवाया तो डीएम साहब का फ़ोन लगातार बंद आता रहा।

जज साहब ने कलेक्टर साहब को तलब कर लिया है, सरकारी वकील से नाराज़ लहजे में जज साहब बोले की गृह सचिव को फ़ोन लगाइए. ना उठें तो मुख्य सचिव को फ़ोन लगाइए…

ये तो है सूरतें हाल यूपी के बाबुओं का…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन