Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा अथॉरिटी के अफसरों/कर्मियों की जांच हो तो कई यादव सिंह, सरदार जी और रविंद्र यादव निकलेंगे!

नोएडा | यूपी विजिलेंस टीम ने नोएडा प्राधिकरण के पूर्व OSD रवींद्र सिंह यादव के 2 ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में कैश और अरबों रुपये कीमत की सम्पत्ति पाई थी। पूरा घटनाक्रम 15 दिसंबर को सेक्टर 47 का है.

रवींद्र सिंह यादव का नोएडा में 16 करोड़ का बंगला, घर से 62 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहने और इटावा में करोड़ों का स्कूल पाया गया है. अब बताया जा रहा है कि इसकी 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत की सम्पत्ति होने की बात सामने आई है.

सोशल मीडिया पर इसकी कमाई देख लोग नोएडा अथॉरिटी में जमे उन तमाम अफसरों की जांच किए जाने की मांग उठा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार में डूबे हैं. लोगों का कहना है सरकार किसी की भी हो यहां यादव सिंह, सरदार जी और रविंद्र सिंह यादव जैसे लोग मुकाम बना ही लेते हैं.

नीचे पढ़ें, इस मामले पर कुछ टिप्पणियां…


संजय चौहान-

जब से ये गौतमबुद्धनगर में तीनों प्राधिकरण बने नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों की सीबीआई जांच कराई जाए। जब भी उतर प्रदेश में सरकार बीएसपी की हो, सपा की हो या बीजेपी की, यहां सरदार जी, यादव सिंह, रविंद सिंह यादव आदि भ्रष्टाचार के किंग सरकारों की सह पर हुए है। भ्रष्टाचार में गौतमबुद्धनगर नम्बर वन है।

अन्नू खान-
माननीय योगी जी, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे ही नहीं कहा था कि अथॉरिटी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. नोएडा अथॉरिटी के सभी अफसर और कर्मचारियों की जांच हो तो न जाने कितने अरबपति निकलेंगे.

उदय भान अवस्थी-

इसने बेचारे ने टाइम पर और ईमानदारी से सही हिस्सा नहीं पहुंचाया होगा। पकड़ा गया। सब अकेले डकार गया, ये गलत है। एक यादव सिंह भी ऐसा ही था।

प्रवीण सक्सेना-
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। ये देश को दीमक की तरह चाट रहा है।

छापा मारे जाने की खबर नीचे है, पढ़ें…


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन