Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी पर रेड, 16 करोड़ का बंगला, 15 करोड़ का स्कूल, देखें वीडियो

नोएडा | उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने नोएडा प्राधिकरण के पूर्व OSD रवींद्र सिंह यादव के 2 ठिकानों पर छापेमारी की है। रवींद्र सिंह यादव का नोएडा में 16 करोड़ का बंगला है, उनके घर से 62 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहने मिले. इटावा में करोड़ों का स्कूल है.

मामला नोएडा के सेक्टर 47 का है. टीम को 16 करोड़ के भूखंड के अलावा इटावा में 15 करोड़ की लागत से बने स्कूल के होने की जानकारी मिली है. 40 लाख के इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी घर में मिले. मौके से मिले पासपोर्ट को कब्जे में लेकर विदेश यात्रा की जानकारी जुटाने में जुटी विजिलेंस की टीम..

देखें वीडियो..


डॉ एहतेशाम सिद्दकी-

OSD के पास दौलत का खज़ाना!

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने Noida विकास प्राधिकरण के निलंबित OSD रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा स्थित परिसरों पर छापेमारी की। रवींद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

नोएडा सेक्टर-47 में 16 करोड़ रुपये का तीन मंजिला आवासीय भवन, 37 लाख के भौतिक सुख-सुविधाओं के उपकरण, 62.44 लाख के आभूषण और 2.47 लाख नकद बरामद।

आरोपी के बैंक खातों, पॉलिसियों, निवेश, और लगभग एक दर्जन संपत्तियों के अभिलेख बरामद हुए।

इटावा के मलाजनी स्थित अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल की संपत्ति की अनुमानित कीमत 15 करोड़ है। स्कूल में 2 करोड़ के उपकरण और 1.04 करोड़ की बसें पाई गईं।

2007 में नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी रहते हुए सरकारी भूमि के कथित नियमविरुद्ध आवंटन की जांच पहले सीबीआई और अब सतर्कता विभाग कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन