Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बेनकाब हुआ दवा व्यवसायी, आरोप निकले झूठे, दोनों टीवी पत्रकारों को पुलिस ने दी क्लीन चिट!

रायबरेली | दवा व्यवसायी द्वारा दो टीवी पत्रकारों पर लगे आरोपों के मामले में पत्रकारों को जीत हासिल होने की खबर है. पुलिस की जांच में दवा व्यवसायी बेनकाब हो गया. जांच रिपोर्ट में पत्रकारों पर लगाए गए सभी आरोप गलत पाए गए हैं.

बता दें कि, बीते दिनों दवा व्यवसायी मनोज पांडे उर्फ बजरंगदास निवासी सर्वोदय नगर थाना मिल एरिया ने दो टीवी पत्रकारों, जिनमें भारत समाचार के रोहित मिश्रा और एक अन्य न्यूज़ चैनल के पत्रकार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. पांडे का कहना था खबर वायरल न करने की एवज में पत्रकारों ने उनसे दो लाख रुपये मांगे थे.

दवा व्यवसायी ने उसके पास साक्ष्यों की मौजूदगी का हवाला देकर पुलिस अधीक्षक से दोनों चैनलों के संवाददाता व संपादक पर मुकदमा लिखने के लिए अर्जी भी दी थी. वायरल वीडियो के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह वीडियो साल भर पुराना है जो की इन्वेस्टर सबमिट के दौरान का है. इस वीडियो को प्रचारित करके मेरी जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है.

बहरहाल, पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया था. पुलिस ने जांच की तो सभी आरोप तथ्यहीन व निराधार पाए गए. इसके अलावा दवा व्यवसायी कोई भी साक्ष्य पुलिस को नहीं दे पाया, जिसकी उसने बात कही थी. पुलिस ने पत्रकारों को क्लीन चिट दे दी है.

इस मामले में दवा व्यवसायी मनोज पांडेय पर कई सवाल खड़े हुए हैं. जैसे, उन्होंने पत्रकारों पर झूठा आरोप क्यों लगाया? वायरल वीडियो में नोटों की गड्डियां किसकी हैं? वह कहां से आए, किसके खाते में गए? यह तमाम सवाल रायबरेली के पत्रकारों में कौतुहल का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें…

रायबरेली : दवा व्यापारी ने न्यूज चैनलों के दो रिपोर्टरों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, देखें वीडियो

पत्रकारों की नाराजगी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन