रायबरेली | जिले के एक दवा व्यवसायी का नोटों की गड्डी रखते हुए कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद आज दवा व्यवसायी ने दो चैनलों के पत्रकारों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
दवा व्यवसायी मनोज पांडे उर्फ बजरंगदास निवासी सर्वोदय नगर थाना मिल एरिया ने कहा कि पिछले एक महीने से दो पत्रकार भारत समाचार के रोहित मिश्रा निवासी जवाहर विहार कॉलोनी थाना मिल एरिया और एक अन्य न्यूज़ चैनल के पत्रकार द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही थी।
दोनों पैसे की डिमांड के साथ बर्बाद करने की भी धमकी दे रहे थे। इन्होंने मेरे परिचितों द्वारा कहलवा दिया कि आपके खिलाफ वीडियो चला दिया जाएगा। आप 2 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो नहीं तो बहुत बुरा होगा। इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह प्रचलित कराया गया कि मनोज पांडे पुत्र बजरंग दास नकली दवा के कारोबार से करोड़ों रुपए कमाता है और एक बॉक्स में नकद रुपये में मेरी फोटो लगाकर किसी बैंक के अंदर की फोटो प्रचारित-प्रसारित कराया गया। और धमकी दी गई कि आयकर की चोरी करने के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई कर जेल भिजवा देंगे। रोहित मिश्रा का यह कार्य मुझे जबरन रुपया वसूली प्रसारित करना, बदनाम करना, चरित्र हनन है।
मनोज पांडे ने कहा हमारे पास दवाओ के थोक विक्रेता होने का लाइसेंस है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं उससे संबंधित हमारे पास है सारे प्रूफ हैं। यह प्रूफ हम जांच एजेंसी को देंगे।
दवा व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोनों चैनलों के संवाददाता व संपादक पर मुकदमा लिखने के लिए अर्जी भी दी है। वायरल वीडियो के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह वीडियो साल भर पुराना है जो की इन्वेस्टर सबमिट के दौरान का है। इस वीडियो को प्रचारित करके मेरी जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस लिंक पर देखें दवा व्यवसायी का वीडियो…
https://twitter.com/bhadasmedia/status/1864238936035365015?t=9so6IOKLWBkuH0Y8zJQdmA&s=08
आरोपों के बाद रायबरेली के पत्रकारों का रिएक्शन नीचे पढ़ें..
दवा व्यवसायी के आरोपों पर भड़के रायबरेली के पत्रकार, जांच की मांग


