आदित्य तिवारी-
लखनऊ के चटोरी गली में Y श्रेणी की सुरक्षा लेकर गुंडागर्दी करने वाले मनोज सिंह के किस्से एक के बाद एक सामने आ रहे हैं… मनोज सिंह क्या है, यह खुद पुलिस के द्वारा कराई गई FIR बयां कर रही है… मुख्य सचिव के साथ सीएम योगी की फ़ोटो एडिट करके खुद की फ़ोटो लगाई, इस मामले में FIR भी हुई… इसके अलावा डिप्टी सीएम ने जांच के लिए पहले पत्र लिखा था… और भी कई खबरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

अब यूपी सरकार को देखना चाहिए कांग्रेस के बाद सपा से फिर सत्ता दल में आए बीजेपी के बल पर गुंडई और खाकी पर रौब गाठने वाले मनोज सिंह पर क्या कार्यवाही होगी…कैसे Y श्रेणी सुरक्षा मिली… अब समझिए किस तरीके से भाजपा सरकार में कुछ तथाकथित नेता थाने पर गुंडई कर रहे हैं, वसूली कर रहे हैं और आम नागरिक को पीट रहे हैं लेकिन उन पर कार्यवाही के नाम पर उनको Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है…



रवि पांडेय-
मैं इसके गांव करण छपरा तहसील बैरिया जिला बलिया का ही हूं. जब ये पहली बार चुनाव लड़ा था तो अमीषा पटेल और तुषार कपूर को बुलवाया था
इसकी बीबी ईसाई धर्म की है और सारा पैसा और संपति इसकी बीबी का है. इसका अहमदाबाद और लुधियाना की बड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट है.
भानु प्रकाश सिंह-
ये बलिया जनपद के बैरिया थानाक्षेत्र के है और पुर्व मे भी फर्जी लेटर पर प्रोटोकाल लेने के मामले में जेल जा चुके है। पहले सपा से तथा कांग्रेस से बैरिया विधानसभाक्षेत्र से टिकट मांगते थे और अपने कार्यो/भौकाल के कारण से हमेशा चर्चित रहे है.



आदित्य प्रताप सिंह-
ये पुराना शातिर खिलाड़ी है! बलिया के बैरिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर एक दो दफ़ा चुनाव लड़ चुका है! लेकिन हर बार जमानत ज़ब्त हो गई! राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से पार्टी से किया था! इससे जुड़ा एक मशहूर किस्सा है.
एक सामान्य किसान परिवार का लंपट लड़का माननीय हो गया कुछ तो बात है! जिले का पहला लाल है जो मुंबई से हीरो नहीं नेता बनकर लौटा है! मुंबई की बड़ी हीरोइन को प्रचार में बुलाने के लिए मशहूर है! अपने पहले चुनाव इसने नोकिया 1207 दिया था!
जब कई सालों बाद बलिया आया तो इसकी काफी चर्चा थी, हर चट्टी चौराहों पर एक गांव का लड़का बहुत बड़ा नेता बनकर मुंबई से बैरिया आया है! भौकाल इतना मचाया था कि बीजेपी के एक बड़े नेता की हालत खराब हो गई थी, क्योंकी ये पानी की तरह पैसा बहाया रहा था!
शायद ये ख़ुद को उस समय में मुंबई के किसी इलाके से सांसद होने के दावा किया था! बाद में पता चला कि ये राजनीति का मुना भाई MMBS है! बाद में इसकी गिरफ़्तारी हुई लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता के दबाव में चंद मिनट में छूट गया! फिर मुंबई वापस गया था!
लेकिन फिर सपा के झंडे के साथ वापस आया! सपा सरकार में जिले का माननीय बना अब पता चला ये राजमंत्री बन चुका है! लेकिन कुछ भी हो एक टोपीबाज़ है! इसके पास अकूत संपति है लेकिन किसी को नहीं पता कैसे है!
रोहित अग्रवाल-
यह व्यक्ति चोर है मेरे खुद के 80 हजार रुपए इसने मार रखे हैं पहले सपा और कांग्रेस में नेतागिरी करता रहा है मैंने इसके खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर रखी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को छुट्टी लिखकर सूचित स्वयं किया था मैंने
ये भी पढ़ें…
लखनऊ में ये बीजेपी के पिस्टलधारी ठाकुर साहब कौन हैं? जिससे पुलिस भी नतमस्तक हो गई! देखें वीडियो


