Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हरिभूमि के फीचर संपादक नरेंद्र निर्मल को बाल साहित्य पत्रकारिता पुरस्कार मिला!

संजय श्रीवास्तव-

रिष्ठ पत्रकार नरेंद्र निर्मल जी मित्र हैं. “हरिभूमि” अखबार समूह में फीचर संपादक हैं. बहुत संकोची हैं, लिहाजा वह खुद तो बताएंगे नहीं, इसलिए बता रहा हूं कि निर्मल जी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा इस साल का बाल साहित्य पत्रकारिता पुरस्कार दिया गया है.

ये पुरस्कार हर साल 09 श्रेणियों में दिया जाता है. 51,000 रुपए, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर साहित्यकार का सम्मान किया जाता है.

निर्मल जी 40 सालों से कहीं ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. बाल साहित्य में उनकी एक खास पहचान है. कहानियां, कविताएं लिखते रहते हैं. किसी प्रचार या छलप्रपंच में रहे बगैर सीधा-सादा जीवन बिताते हैं. अपने काम में मस्त रहते हैं.

मेरी उनसे पहली मुलाकात “अमर उजाला” मेरठ में 90 के दशक के बीच में हुई थी. तब वह माया प्रेस से वहां आए थे. मृदुभाषी, हमेशा सहयोगी निर्मल जी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने चुपचाप फीचर पत्रकारिता की. साहित्य सेवा में बगैर दिखावे के लगे रहे.

अमर उजाला से लेकर जागरण औऱ सखी मैगजीन तक जिस कंटेट. विषयवस्तु और कलेवर को आप देखते हैं, उसमें काफी कुछ योगदान उनका भी है. अब हरिभूमि में अपनी एक्स्ट्रा पारी खेल रहे हैं.

निर्मल जी बधाई.. आप भी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर फोन करके बधाई दे सकते हैं… क्योंकि वो तो किसी को बताने से रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manoj varshney

    January 13, 2025 at 5:19 am

    सिंह वार्ष्णेय परिवार भाई साहब नरेंद्र जी को हार्दिक शुभकामनाएं देता है और जयपुर आकर सपरिवार सेलिब्रेशन के लिए आमंत्रित करता है।

    मनोज वार्ष्णेय, स्वंतत्र पत्रकार, जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन