ये स्टिंग आज बीजेपी की तरफ़ से उसके प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से मीडिया को जारी किया है और कहा है कि वे आगे इसी कड़ी में कई और धमाके करेंगे! मतलब कई अन्य स्टिंग वीडियो भी बीजेपी के पास है। चुनाव अभियान के दौरान इस हमले से आम आदमी पार्टी को काफ़ी तगड़ा नुक़सान होने के आसार जताये जा रहे है।
पढ़ें प्रेस रिलीज़ और देखें वीडियो-
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान विधायकों द्वारा एक गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक स्वतंत्र खोजी पत्रकार द्वारा की गई जाँच पड़ताल एवं स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त नज़र आ रहे हैं।
बड़ी बात यह है कि आम आदमी पार्टी जो कि अपने आपको देश की सबसे ईमानदार पार्टी होने का दम भरती है कि उनके विधायक स्कूली बच्चों की शिक्षा में दलाली एवं रिश्वत लेने का कार्य कर रहे। आपको दिल्ली के तुग़लक़ाबाद क्षेत्र से विधायक साही राम पहलवान उनके भतीजे एवं निजी सहायक गौरव भाटी द्वारा दिल्ली के स्कूलों में रोबोटिक्स की वर्कशॉप उपलब्ध कराने के नाम पर रिश्वत लेने एवं कमीशन बाज़ी करते हुए साफ़ दिखाई और सुनाई देंगे।
इतना ही नहीं मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए साही राम के माध्यम से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोबोटिक्स की पढ़ाई कराने वाली कंपनी से मनीष सिसोदिया से लाखों रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा साही राम पहलवान और उनके निजी सहायक एवं भतीजे गौरव भाटिया द्वारा दिल्ली के अन्य विधायकों से मिलवाने एवं इन विधायकों से स्कूलों में रोबोटिक्स प्रशिक्षण के लिए कंपनी को रिकमेंडेशन लेटर दिलाने के नाम पर भी पैसे की उगाही की गई।
ग़ौरतलब है कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के नाम पर ख़ुद को पूरे देश में सबसे ऊपर मानते हैं और इसी नाम पर लोगों से वोट माँगती है। पर सच्चाई यह है की आम आदमी पार्टी के विधायक और उनके नेता बच्चों की पढ़ाई में दलाली खाने से भी नही चूक रहे हैं। स्टिंग ऑपरेशन के इस वीडियो में साही राम द्वारा रक़म लेकर खोजी पत्रकार की स्टिंग टीम को अपनी गाड़ी में बैठाकर दिल्ली सचिवालय स्थित मनीष सिसोदिया और आतिशी के दफ़्तर भी ले जाया गया।
स्टिंग वीडियो देखें-
https://x.com/yashbhadas/status/1886097925647863815?s=46


