उपजा प्रेस क्लब ने परिवार को दो करोड़ के मुआवजे की मांग उठाई, हरिद्वार सम्मेलन में भी उठी आवाज
बरेली | सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की हत्या पर उपजा प्रेस क्लब बरेली ने दुख जताया है तथा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड का खुलासा व परिवार को दो करोड़ मुआवजे की मांग की गई। इस बीच हरिद्वार में चल रहे एनयूजे के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी इस मुद्दे को उठाया गया।
पत्रकार की हत्या पर आक्रोश – दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या के बाद पत्रकार जगत में आक्रोश है। इस घटना को लेकर बरेली में उपजा प्रेस क्लब ने शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बरेली में उपजा प्रेस क्लब ने दुख जताया, कार्रवाई की मांग – उपजा प्रेस क्लब बरेली में हुई एक शोकसभा में अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने कहा कि दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या बेहद दुखद घटना है। संस्था इसकी कड़ी निंदा करती है तथा प्रदेश सरकार से हत्यारों और इस घटनाकांड को रचने वाले मास्टरमाइंड लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने, दो करोड़ का मुआवजा व पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करती है।
डॉ. पवन सक्सेना ने एनयूजे यूपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सक्सेना से बात की तथा बताया कि हरिद्वार में इस वक्त राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है, जिसमें इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया गया है। पत्रकार हत्याकांड के खिलाफ पत्रकारों की संस्था कड़ा फैसला करेगी। पवन सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा दुनिया के दस सबसे खतरनाक पेशों में से एक है, सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून की चिंता करनी चाहिए।
पत्रकारों ने जताई चिंता
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की। इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के महामंत्री मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र अटल,अनूप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन आचार्य, निर्भय सक्सेना, अजय मिश्रा,शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा, पुत्तन सक्सेना, विजय सिंह, अजय मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, संजीव यादव, दीपक कुमार, इमरान खान, मोहम्मद शमी, सिटिल गुप्ता, नाजिया अंजुम, शिव शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, राकेश सिसौदिया, हसीन दानिश आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी ने किया। सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि भी दी।
ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) जिला तहसील ब्लॉक इकाइयों ने सात सूत्रीय मांग पत्र संबंधित को सौंपा

शाहजहांपुर | जनपद में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा एवं चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के दिशा निर्देशानुसार प्रदर्शन किया।
संगठन के शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, जिला जिला महासचिव अनुराग राजू मिश्रा, जिला महामंत्री विशुन दयाल कनौजिया जिला उपाध्यक्ष ललित तिवारी, विश्वनाथ त्रिवेदी, अनुराग मिश्रा, अशोक द्विवेदी, शाहिद गुड्डू, मौअज्म खा, जिला महासचिव सुशील तिवारी, रिजवान खान, जिला सचिव नवीन मिश्रा, चंद्रकांत दीक्षित, सुमित गुप्ता, अनुज अग्निहोत्री, पंकज गुप्ता, सुशील शुक्ला, कमल सिंह, रोहित यादव, रागिनी श्रीवास्तव संरक्षक गिरीश चंद्र दीक्षित, श्याम जी मिश्रा, कौशलेंद्र मिश्र, सर्वेश मिश्रा, भगवान शरण शर्मा, अजय कुमार अवस्थी, संजीव पांडे के नेतृत्व में बंडा में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री के नेतृत्व में, खुटार ब्लॉक अध्यक्ष राजुल मिश्रा उर्फ पारुल के नेतृत्व में सिधौली जिला सचिव नवीन मिश्रा के नेतृत्व में पुवायां तहसील अध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में, निगोही ब्लॉक अध्यक्ष नीरज मिश्रा बंटी के नेतृत्व में तिलहर तहसील अध्यक्ष राजाराम गुप्ता के नेतृत्व में कटरा खुदागंज में तहसील अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अनुज सिंह एवं प्रशांत के नेतृत्व में गढ़िया रंगीन भगवान शरण शर्मा एवं सुमित गुप्ता के नेतृत्व में जलालाबाद तहसील अध्यक्ष विमल गुप्ता के नेतृत्व में, कलान तहसील अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में सदर तहसील अध्यक्ष हरिहरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में अल्लाहगंज में जिला सचिव अनुज अग्निहोत्री के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अरविंद कनौजिया के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपे गए.
इसके अलावा जनपद की सभी तहसीलों ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपकर सीतापुर जनपद के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया।संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई है कि पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर किया जाए, और उनके मकानों का ध्वस्तीकरण किया जाए ताकि दोबारा कोई बेबाक लेखनी लिखने वाले पत्रकारों पर नजर भी ना उठा सके साथ ही पत्रकार संगठन ने मांग उठाई है कि मृतक पत्रकार के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपया मुआवजा राशि की घोषणा की जाए और सरकार तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून और शिक्षक एमएलसी की तर्ज पर पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र बनाने की घोषणा करें संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द पत्रकार राघवेंद्र के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन के लोग शाहजहांपुर जनपद से सीतापुर महोली के लिए कूच करेंगे।
ये भी पढ़ें…


