Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारों से अनुरोध है- दलाली करें पैसे कमायें, पत्रकारिता स्थगित कर दें!

यशवंत सिंह-

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले दैनिक जागरण के पत्रकार को उत्तर प्रदेश में मार दिया जाता है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये वीडियो जौनपुर के मछलीशहर का है।

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के विरोध में मछली शहर तहसील में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन।

पत्रकार सुरक्षा पर सब चुप्पी साधे हैं। ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले मारे जा रहे हैं। सिस्टम में कहीं कोई हलचल नहीं। सब कुछ सड़ गया है। मुर्दों का प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश।

पत्रकारों से अनुरोध है, दलाली करें पैसे कमायें। क्रांति / पत्रकारिता स्थगित कर दें। ये देश ईमानदार पत्रकारिता को डिज़र्व नहीं करता। हम यूँ नहीं प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में एक सौ एकसठवें नंबर पर हैं।

मरी हुई आत्माओं वाले हम भ्रष्टाचारी आदर्श और ईमानदारी सिर्फ़ किताबों में पढ़ने के आदी हैं।

वीडियो देखें…

https://x.com/yashbhadas/status/1899527952641204622?s=46

https://www.facebook.com/share/v/1BhGzY35EP

https://twitter.com/yashbhadas/status/1899527952641204622?s=46

सुशील दुबे-

पत्रकारों मित्रों कलम से खूब पेल के लिखो फिर सेटिंग करके खूब दलाली करो दुहो भी. फिर जुगाड़ करके खूब माल काटो. बेहिसाब रुपया कमाओ. SUV लो. फिर गनर, बाउंसर के साथ चलो. नेता बनो. ब्लैक लेवल ब्लू लेवल भी लो. परिवार का पेट पालने भर रुपल्ली के लिये क्यों जान देते फिरते हो. फिर मरने के बाद ऊपर से देखने भी नहीं आते की बीबी बच्चे किस फटेहाल में हैं. छोड़ो सब जो जैसा चल रहा है चलने दो. अब ये कलम माइक id आदि आदि लोकतंत्र का चौथा खम्भा है ये सब फिजूल की बातें है. सिस्टम सड़ चुका है.


ये भी पढ़ें…

नेता-मंत्री नहीं, ‘बेचारा’ पत्रकार ही तो मरा है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन