Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी जी के घर जाकर कानपुर प्रेस क्लब ने श्रद्धांजलि दी

विद्यार्थी जी के प्रपौत्र का सम्मान भी किया

कानपुर | कानपुर प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को शहीद शिरोमणि पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी के पौत्र श्री अशोक विद्यार्थी और प्रपौत्र श्री आशीष जी को उनके खालासी लाइन स्थित घर जाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान 88 वर्षीय अशोक जी बेहद भावुक हो गए और कहा कि पत्रकार गणेश जी के मानस उत्तराधिकारी हैं। वे उनके आदर्शों पर चलकर देश की सेवा करें।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी के साथ पदाधिकारी और पत्रकार सोमवार को अशोक विद्यार्थी जी के आवास पर पहुंचे।उन्हें और उनके पुत्र आशीष विद्यार्थी जी को मलाएं पहनाकर, शॉल उढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान रुंधे गले से उन्होंने कहा कि पहली बार किसी संस्था ने उन्हें घर आकर इस तरह याद किया। अशोक जी ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को याद करते हुए बताया कि उन्होंने किस तरह भाईचारे के लिए अपना बलिदान दिया।

यह भी कहा कि सरकारों ने विद्यार्थी जी के कद के मुताबिक उनकी याद में कुछ नहीं किया। न तो बलिदान स्थल और न ही कर्म भूमि में स्मारक तक बन सका। पत्रकार उनके आदर्शो पर चलें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गौरतलब है कि, 25 मार्च 1931 को विद्यार्थी जी दंगाइयों से लोगों को बचाने के दौरान शहीद हो गए थे।

सम्मान के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, मोहित दुबे, गगन, मयूर, अभिषेक मिश्र, आलोक पांडे, रोहित निगम, कौस्तुभ मिश्र सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन