Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या ये संभव है कि जज वर्मा को फँसाया गया है?

अजीत शाही-

ये सीरियस मामला है. आज सुबह दिल्ली से एक वकील मित्र का फ़ोन आया. हमारी दोस्ती तीस साल पुरानी है. बेहद ईमानदार और उसूल के पक्के इंसान हैं. पूरी ज़िंदगी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़े हैं.

जज के घर मिली रक़म के बारे में उन्होंने मुझसे अपने विचार रखे. मैं नहीं जानता कि इस बाबत उनकी समझदारी सही है कि नहीं, लेकिन क़ाबिल-ए-ग़ौर ज़रूर है.

इन दोस्त ने कहा कि अगर कोई जज बेईमान होता है तो सबसे पहले वकीलों को मालूम पड़ जाता है. ये मुमकिन नहीं कि किसी जज के रिश्वतख़ोर होने की बात छिपी रहे. मेरे मित्र ने कहा उनको हैरत है कि जज वर्मा के घर करोड़ों की रक़म मिली है क्योंकि आजतक किसी वकील ने सोचा न था कि जज वर्मा भ्रष्ट हो सकते हैं.

दूसरी बात वकील मित्र ने ये कही कि जज वर्मा ने कई फ़ैसले मोदी सरकार के ख़िलाफ़ दिए हैं, ख़ासतौर से ईडी के ख़िलाफ़. जहाँ दूसरे जज मुक़दमे लटका कर रखते हैं, जज वर्मा जल्द फ़ैसला लेने वाले जजों में गिने जाते हैं.

केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भी इसी जज ने राहत दी थी.

वकील मित्र ने कहा कि ये भी आश्चर्य की बात है कि कोई जज करोड़ों की अवैध रक़म अपने घर के आउटहाउस में रखेगा. रखना होगा तो घर के भीतर छिपा कर रखेगा.

आपको क्या लगता है? क्या ये संभव है कि जज वर्मा को फँसाया गया है?

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन