Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

आईपीएस पंकज चौधरी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

जयपुर: आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी को पारिवारिक मामले में राहत मिली है। केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट), जयपुर बेंच ने उनके खिलाफ चल रही चार्जशीट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह चार्जशीट पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई थी, जिसकी जांच अनिल अग्रवाल द्वारा की जा रही थी।

गौरतलब है कि श्री पंकज चौधरी की आईपीएस सेवा में वर्ष 2021 में बहाली हुई थी, जो माननीय दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत हुई थी। चार्जशीट में जांच अधिकारी अनिल अग्रवाल को नियुक्त किया गया था, जो 2011 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं। अग्रवाल स्वयं एक गंभीर भ्रष्टाचार के मामले में दो वर्ष तक निलंबित रहे और जेल भी जा चुके हैं। उनका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

पंकज चौधरी की ओर से पेश वकील ने ट्रिब्यूनल में तर्क दिया कि जिस अधिकारी पर स्वयं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हों, वह किसी अन्य अधिकारी की निष्पक्ष जांच कैसे कर सकता है। इस तर्क को स्वीकार करते हुए ट्रिब्यूनल ने मामले की सुनवाई के दौरान स्टे जारी किया और जांच प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी।

बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी से जुड़े तीन अन्य मामले भी न्यायालय में विचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन