Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश आनंद ने शुरू किया ‘वन ऑन वन’ पॉडकास्ट, पहले एपिसोड में ओपी राजभर के तीखे हमले

नई दिल्ली/लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश आनंद ने अपना नया पॉडकास्ट चैनल ‘वन ऑन वन’ लॉन्च कर दिया है। इस पॉडकास्ट का उद्देश्य राजनीति, समाज और सत्ता के गलियारों में अनकही कहानियों और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना है। चैनल की शुरुआत के पहले ही एपिसोड ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

पहले एपिसोड में खास मेहमान बने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जिन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव का पिछड़ा प्रेम महज़ छलावा है। वह केवल यादव समाज के नेता हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 86 SDM में से 56 केवल यादव जाति से बनाए।” उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश ने कभी नाई, लोहार, प्रजापति, बिंद, जुलाहा, राजभर जैसी जातियों के लोगों को मंत्री क्यों नहीं बनाया?

राजभर ने अखिलेश यादव के मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भी चुनौती देते हुए कहा, “वो मुसलमानों की बात तो करते हैं, लेकिन अपनी साइकिल पर मुसलमान को नहीं बैठाते। हिम्मत है तो किसी मुसलमान को उपमुख्यमंत्री घोषित करें।”

राजभर ने कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये पार्टियां मुस्लिम समाज को सिर्फ डराकर वोट लेती हैं, जबकि वास्तव में उन्हें सशक्त नहीं करना चाहतीं।

बातचीत के दौरान राजभर ने मायावती को भी घेरा। उन्होंने खुलासा किया कि बसपा में रहते हुए उन्होंने मायावती द्वारा सिर्फ “चमार जाति” को प्राथमिकता देने के निर्णय का विरोध किया था।

पॉडकास्ट का भावनात्मक पहलू तब सामने आया जब ओम प्रकाश राजभर ने अपनी संघर्षपूर्ण ज़िंदगी के किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि वह कभी ऑटो चलाते थे, और कैसे एक बार ओवरलोडिंग के कारण ट्रैफिक पुलिस से थप्पड़ भी खाया।

‘वन ऑन वन’ पॉडकास्ट का यह पहला एपिसोड न सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल ला रहा है, बल्कि यह भी साबित करता है कि अखिलेश आनंद का यह प्लेटफॉर्म सत्ता के भीतर के सच को जनता के सामने लाने का एक साहसिक माध्यम बन सकता है। देखें पॉडकास्ट-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन