Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ज्योति मल्होत्रा जासूस नहीं, हिसार पुलिस का प्रेस नोट पढ़िए!

मनदीप पूनियाँ-

ज्योति मल्होत्रा नामक युवती के बारे में मीडिया/ सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रायल ( हमेशा की तरह काल्पनिक और चरित्र हंता) का खंडन करता हुआ प्रेस नोट हरियाणा की हिसार जिले की पुलिस ने जारी किया है ।

जासूस समाज से विनती है कि कृपया इसे पढ़ लें और तब नये सिरे से नई अफ़वाहें पैदा करें क्योंकि इस्लामाबाद पर क़ब्ज़ा करने की तरह इस गरीब लड़की के बारे में भी उड़ाई गई लगभग सभी दंतकथाओं को इस प्रेसनोट में ख़ारिज कर दिया गया है ।

रोज़गार के अभाव में देश के युवक युवतियों को जिंदा रहने और जिंदा दिखने के लिये कितने पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, रील बनाकर उसके ज़रिए साँस लेते रहना उनमें से एक है । नौ लाख से अधिक युवा रील बनाने के ज़रिये कुछ कुछ कमा लेते हैं और इनके कई गुना रील बनाकर भी कुछ नहीं कमा पाते ।

मैं तो जाँच के नतीजों का इंतज़ार करूँगा और उसके बाद भी उन नतीजों का मानवीय और तथ्यपरक विश्लेषण करने का प्रयास करूँगा । देश आज़ाद है और आप को कंगारू कोर्ट चलाने से भी कौन रोक रहा है! आप उसे और उसकी तरह के बेबसों को रोज़ सूली दीजिए । जिनकी वजह से यह सब हो रहा है उनके लिए ढोल तासे पीटिये, सवाल करने लायक़ तो आप हैं नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन