Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ सिपाही मारपीट प्रकरण: एडीजी पुत्र मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने थाना हजरतगंज में सिपाही अर्जुन चौरसिया के साथ घटी घटना के संबंध में अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ पुलिस चौकी स्थित घटनास्थल तथा थाना हजरतगंज जाकर जानकारी प्राप्त की.

इसके बाद उन्होंने डीसीपी मध्य लखनऊ आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें इन समस्त तथ्यों से अवगत कराते हुए अविलंब चौथे मुलजिम को सामने लाने की मांग की.

अमिताभ ठाकुर के अनुसार मौके के आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि घटना के बाद लखनऊ पुलिस के बड़े अफसरों के साथ डीजीपी कार्यालय के तमाम अफसर कई दिनों तक मौके पर गए थे और उन्होंने अपने स्तर से तमाम जानकारी प्राप्त की थी. साथ ही पुलिस वाले मौके के आसपास के तमाम दुकानदारों के यहां से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे.

यह भी ज्ञात हुआ कि घटना से पहले उन लड़कों ने बगल की दुकानों से खाने-पीने के सामान अपनी गाड़ी में मंगवाया और उनके पैसे भी नहीं दिए.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि घटनास्थल तथा थाने के निरीक्षण से यह पूरी तरह प्रमाणित हो गया है कि पुलिस चौथे अभियुक्त के बारे में सब कुछ जानती है किंतु जानबूझकर उसे बचाया जा रहा है.

उन्होंने एक सिपाही के साथ इस प्रकार की घटना करने वालों का बचाव किए जाने की तीखी भर्त्सना करते हुए डीसीपी से अविलंब कठोर विधिक कार्यवाही की मांग की.

मूल खबर…

लखनऊ में सिपाही को रसूखदार लौंडों ने चौकी के अंदर गिराकर हौंका, वर्दी फाड़ी, गाली दी-‘तू कुत्ता है’! देखें एफआईआर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन