Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एंकर आदर्श झा के बाद शाजिया निसार की जमानत याचिका भी खारिज!

नोएडा में 65 करोड़ के ब्लैकमेल और रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी न्यूज एंकर्स आदर्श झा की जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज नोएडा कोर्ट द्वारा दूसरी आरोपी एंकर शाजिया निसार की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। अब दोनों को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।

गौरतलब है कि भारत24 के शीर्ष प्रबंधन और कुछ कार्मिकों के खिलाफ यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाने की धमकी देने वाली एंकर शाजिया निसार और उसके बॉयफ्रेंड तथा लिव-इन-रीलेशनशिप में साथ रहने वाले एंकर आदर्श झा को 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप में नोएडा पुलिस द्वारा 12 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

बता दें किइस मामले में भारत24 की ओर से तीन FIR और 8 परिवाद दर्ज करवाए गए थे। नोएडा के जूनियर डिवीजन फर्स्ट मजिस्ट्रेट आकृति के समक्ष, शाजिया की तरफ से अधिवक्ता खुर्शीद हैदर जैदी, वहीं भारत24 की तरफ से एडवोकेट दीपक चौहान ने अपना अपना पक्ष रखा था।

सूत्रों के अनुसार 65 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली बँटी–बबली की यह ब्लैकमैलर जोड़ी रंगदारी मिलने के बाद लंदन और दुबई में घर खरीद कर वहीं बसने की योजना बना रही थी लेकिन अब गिरफ्तारी के बाद दोनों की जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब सब कुछ चौपट हो गया।

आदर्श की जमानत याचिका खारिज होने की खबर…

नोएडा कोर्ट ने ब्लैकमेलिंग में एंकर आदर्श झा की जमानत याचिका खारिज की, शाजिया निसार ने अब तक दायर नहीं की

आदर्श झा का शाजिया निसार के साथ क्या चक्कर था, कैसे ये फँस गया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन