Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला में संपादकीय फेरबदल: नीरज तिवारी कानपुर, शशांक मिश्रा बरेली और अंकित शुक्ल कहां जाएंगे? पढ़िए

कानपुर/बरेली: हिंदी दैनिक अमर उजाला में एक बार फिर संपादकीय स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बरेली संस्करण के संपादक नीरज तिवारी को अब कानपुर संस्करण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार, कानपुर के संपादक अंकित शुक्ला नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। साथ ही खबर ये भी है कि अंकित शुक्ल प्रभात खबर ज्वाइन करने जा रहे हैं।

नीरज तिवारी, जो अब तक अमर उजाला के बरेली संस्करण का नेतृत्व कर रहे थे, उन्हें एक सुलझे हुए और जमीनी संपादक के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में बरेली संस्करण ने कई उल्लेखनीय रिपोर्टें और कवरेज की हैं। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह कानपुर जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी संस्करण को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

अमर उजाला के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि यह फेरबदल संस्थान की रणनीतिक योजना का हिस्सा है, जिससे संस्करणीय संचालन और संपादकीय मजबूती को और धार दी जा सके।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में अंकित शुक्ला ने कहा- प्रभात खबर से बातचीत चल रही है। फिलहाल अभी वह कानपुर अमर उजाला में ही हैं। देखा जाएगा, जो जैसा होगा आगे सूचना दी जाएगी।

वहीं, बरेली में नीरज तिवारी के स्थान पर शशांक मिश्रा को नया संपादक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन