Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट 20): FORENSIC शब्द को हिंदी मीडिया चार अलग तरीकों से लिखता है?

आज का शब्द अपराध से जुड़ा है, ख़ासकर अपराध की छानबीन से। समय के साथ-साथ जहाँ जुर्म की दुनिया में अपराध करने के नए-नए तरीक़े ईजाद हुए, वैसे ही अपराध की छानबीन करने वाले भी उन्नत वैज्ञानिक तरीक़ों और परीक्षणों का इस्तेमाल करने लगे।

ऐसे ही परीक्षणों से जुड़ा अंग्रेज़ी का एक शब्द है FORENSIC जिसका प्रयोग हिंदी मीडिया भी इसी रूप में करता आया है लेकिन चार अलग-अलग शक्लों में – फ़रेंसिक, फ़ारेंसिक, फ़ॉरेंसिक, फ़ोरेंसिक। मैंने हालाँकि इन चारों शब्दों में ‘फ’ के नीचे नुक़्ता लगाया है लेकिन हिंदी मीडिया आम तौर पर नुक़्तों से परहेज़ करता है। सो वहाँ आपको फरेंसिक, फारेंसिक, फॉरेंसिक और फोरेंसिक ही मिलेंगे।

अब प्रश्न यह है कि इन चारों में से सही कौन सा है। दूसरे शब्दों में FORENSIC में FOR का उच्चारण क्या है – फ़र, फ़ार, फ़ॉर या फ़ोर?

शब्दकोशों के हिसाब से सही है फ़रेंसिक।

FORENSIC के इस उच्चारण से चौंकिए मत। कारण, अंग्रेज़ी में FOR का उच्चारण हर जगह ‘फ़ॉर’ या ‘फ़ोर’ नहीं होता, कई बार ‘फ़र’ भी होता है। मसलन Forget, Forgive, Forbid, Forfeit जैसी क्रियाओं में FOR का उच्चारण ‘फ़र’ ही होता है। इन शब्दों में FOR का उच्चारण ‘फ़र’ क्यों होता है, इसका भी एक कारण है लेकिन वह कारण समझाने की यहाँ कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि ये शब्द हिंदी मीडिया में प्रयुक्त नहीं होते।

लेकिन यहाँ एक जानकारी आपके काम की हो सकती है। वह यह कि अंग्रेज़ी में F का उच्चारण हमेशा ‘फ़’ होता है, ‘फ’ कभी नहीं होता। और F ही नहीं, PH या GH का उच्चारण भी ‘फ़’ ही होता है। फ़ादर (Father), फ़ोन (Phone) और लाफ़ (Laugh) – इन तीनों में ‘फ़’ ही लिखा और बोला जाएगा। यह बात मैं इसलिए बता रहा हूँ कि कई लोग समझते हैं कि Ph वाले शब्दों में हिंदी वाले ‘फ’ की ध्वनि है। लेकिन यह भ्रांत धारणा है।

अंग्रेज़ी की ही तरह उर्दू में भी ‘फ’ नहीं, केवल ‘फ़’ है।

पिछली शब्दचर्चा पढ़ें…

शब्दचर्चा (पार्ट19): New Delhi नहीं है नईदिल्ली तो New York क्यों न्यूयॉर्क है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन