Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट19): New Delhi नहीं है नईदिल्ली तो New York क्यों न्यूयॉर्क है?

नई दिल्ली के अंग्रेज़ी नाम – New Delhi – को अगर आपको देवनागरी (हिंदी की लिपि) में लिखना हो तो New और Delhi को मिलाकर लिखेंगे या अलग-अलग? निश्चित रूप से अलग-अलग लिखेंगे – न्यू डेली जैसा कि New Bombay और New Jalpaiguri को लिखते हैं – न्यू बॉम्बे और न्यू जलपाईगुड़ी।

न्यू डेली पढ़कर चौंकिए मत। Delhi का यही सही उच्चारण हैं, h साइलंट है। चलिए, अगर आप इसे ग़लत भी लिखेंगे तो न्यू डेल्ही/न्यू देल्ही ही लिखेंगे, न्यूडेल्ही/न्यूदेल्ही तो नहीं लिखेंगे। कहने का अर्थ यह कि भारत के किसी शहर के नाम में New हो तो हम उसे अलग लिखते हैं, मिलाकर नहीं लिखते। लेकिन New York का मामला आए तो यह नियम भूल जाते हैं और उसे न्यूयॉर्क लिखते हैं।

पूरा हिंदी मीडिया ज़माने से यही करता आया है। बिना यह सोचे-समझे कि जब New Bombay को न्यू बॉम्बे लिखते हैं तो New York को न्यूयॉर्क क्यों लिखा जाना चाहिए!

अमेरिका का यह New York शहर 17वीं शताब्दी में बसाया गया था। तब यह डच औपनिवेशकों के क़ब्ज़े में था और इसका नाम रखा गया था New Amsterdam. लेकिन जब 1664 में यह ब्रिटिश नियंत्रण में आया तो इसका नाम बदलकर New York कर दिया गया England के York (यॉर्क) शहर के नाम पर। York और New York.

मज़ेदार बात यह है कि जो हिंदी मीडिया New York को न्यूयॉर्क लिखता है, उसी का कुछ हिस्सा New Jersey को न्यू जर्सी लिखता है। यानी न्यू को अलग करके लिखता है। ऐसे भी शीर्षक मिलते हैं जिनमें New York को न्यूयॉर्क (मिलाकर) और New Jersey को न्यू जर्सी (अलग-अलग) लिखा गया है। वैसे Jersey का सही उच्चारण भी जर्सी नहीं, जर्ज़ी है। न्यू जर्ज़ी होगा।

New York की ही तरह New Zealand को भी न्यूज़ीलैंड लिखा जाता है मानो वह कोई ‘न्यूज़ी’ लैंड यानी ‘ख़बरों से भरा’ देश हो जबकि इसका नाम भी हॉलंड के एक प्रांत ज़ीलंद के नाम पर ही रखा गया था। तब इसकी स्पेलिंग थी New Zeeland (नया ज़ीलंद)। बाद में इसकी स्पेलिंग हो गई New Zealand. इसे भी न्यू ज़ीलंड (या न्यू ज़ीलैंड) लिखना ही सही है।

इस तरह की ग़लतियाँ इसलिए होती है कि हिंदी मीडिया में डेस्क पर काम करने वालों को भारत से बाहर का न तो भूगोल मालूम है, न इतिहास। उनको नहीं मालूम कि ज़ीलंद या यॉर्क नाम की भी कोई जगहें हैं जिनके नाम पर नए देश या शहर का नामकरण हुआ है। अगर कोई अपने सीनियरों से जानने-सीखने की कोशिश भी करता है तो ऐसे लोग बहुत कम बचे हैं जो उनको बता-सिखा सकें, जिनको इन सब विषयों का ज्ञान हो।

इसलिए जो चल रहा है, वह चल रहा है, बग़ैर सोचे, बग़ैर विचारे। New Bombay को न्यू बॉम्बे लेकिन New York को न्यूयॉर्क।

पिछली शब्दचर्चा….

शब्दचर्चा (18): समूचे हिंदी मीडिया ने COMMUNIST का गलत उच्चारण लिखा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन