Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ZEE से सुशांत मोहन का इस्तीफ़ा, जागरण से रणविजय सिंह हटे, Way2News में 3 नियुक्तियाँ!

मीडिया प्रोफेशनल सुशांत मोहन ने ‘Zee समूह’ की डिजिटल इकाई IndiaDotcom Digital में चीफ एडिटर एवं बिजनेस लीड के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 6 अगस्त को अंतिम बार ऑफिस गए। उन्होंने अप्रैल 2025 में इस भूमिका को संभाला था। उनके इस्तीफे के कारण और भविष्य की योजना के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।


वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह ने 18 साल 7 महीने के लंबे कार्यकाल के बाद ‘दैनिक जागरण’ को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में जॉइन किया है। उन्होंने रिपोर्टिंग की शुरुआत जनवरी 2007 में की थी और दिल्ली स्टेट में विभिन्न महत्वपूर्ण बीट्स पर काम किया।


Way2News ने नियुक्त किए तीन वरिष्ठ सेल्स हेड

हाइपरलोकल डिजिटल प्लेटफॉर्म Way2News ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपने व्यापार संचालन को मजबूत करने के लिए तीन अनुभवी प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया है:

  • आदपा वेंकटेश्वर राव – आंध्र प्रदेश (SMB Market) के लिए सेल्स हेड
  • अज्जारापु भानु वेंकटेश – हैदराबाद (Urban SMB Market) के लिए सेल्स हेड
  • भटलापेनुमर्थी रंगनाथ – आंध्र प्रदेश (Key & Enterprise Accounts) के लिए सेल्स हेड

तीनों प्रोफेशनल्स का संयुक्त मीडिया अनुभव 90 वर्षों से अधिक का है और ये ईनाडु, साक्षी मीडिया, आंध्र ज्योति और वार्ता जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े रहे हैं। Way2News के सीईओ राजू वनपाला ने कहा कि ये नियुक्तियाँ ब्रांड की हाइपरलोकल विज्ञापन क्षमताओं को नई ऊँचाई देंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन