Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कई आरोपों से घिरे रामगोविंद उर्फ़ राम दीक्षित ने कानपुर देहात में भारत समाचार ज्वाइन किया!

कानपुर देहात में पत्रकार रामगोविंद दीक्षित उर्फ़ राम दीक्षित ने भारत समाचार चैनल ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले दीपक सिंह भारत समाचार के रिपोर्टर हुआ करते थे जिनकी एक एडिटेड और अधूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी जिसके चलते दीपक को भारत समाचार से हाथ धोना पड़ा। दीपक ने ऑडियो वायरल करने का आरोप राम दीक्षित पर लगाया।

इसके बाद दीपक सिंह ने पुलिस का सहारा लेते हुए रामगोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसकी विवेचना फिलहाल चल रही है। देखें एफआईआर में क्या कहा गया है-

इससे पहले कानपुर देहात की कोतवाली रसूलाबाद पुलिस ने रामगोविंद दीक्षित को पॉक्सो एक्ट, रंगदारी और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में जेल भेजा था। इसके अलावा, कोतवाली अकबरपुर में भी उनके खिलाफ रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं।

राम दीक्षित के भी खनन से संबंधित कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हैं, जिनमें डंपर और जेसीबी मालिक अपना पैसा मांगते हुए सुने जा सकते हैं। एक वाहन मालिक से रुपये के लेन-देन को लेकर उनकी गाली-गलौज की बातचीत भी सामने आई है।

इसके बावजूद, खुद को निर्दोष और “दूध का धुला” बताकर रामगोविंद दीक्षित ने भारत समाचार में प्रवेश किया और कानपुर देहात में कार्यरत हो गए हैं।

दीपक सिंह को हटाकर किसी निर्विवादित पत्रकार की जगह रामगोविंद दीक्षित को नियुक्त करना अपने आप में सवाल खड़ा करता है — क्या तथ्यों को छुपाया गया है, या इसके पीछे कोई और वजह है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन