Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर लखनऊ से जुड़े पत्रकार निखिल रस्तोगी

युवा लेखक, सामाजिक आलोचक और शोधकर्ता निखिल रस्तोगी ने दैनिक भास्कर डिजिटल में बतौर उप संपादक पदभार संभाला है। निखिल अपने दार्शनिक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं।

एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखते निखिल जिन्होंने आर्मी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों से अपनी शिक्षा पूर्ण की है। अब वह अपनी कुशलता का परिचय दैनिक भास्कर डिजिटल, लखनऊ में देते नजर आएंगे।

भारत के नामी मीडिया संस्थान जैसे अमर उजाला, जनसत्ता, द पायनियर में निखिल ने अपनी लेखन शैली की प्रतिभा दिखाई है। अब दैनिक भास्कर से जुड़कर वह संस्थान को नई दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दैनिक भास्कर समूह ने निखिल रस्तोगी का खुले हाथों से स्वागत और उनका अभिवादन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन