Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आर.एस. दुबे के चेयरमैन बनने संबंधी भड़ासी खबर को सहारा समूह ने निराधार बताया

सहारा समूह ने अपने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रविशंकर दुबे को चेयरमैन बनाए जाने संबंधी समाचारों का खंडन करते हुए उन्हें ‘‘पूरी तरह भ्रामक और निराधार’’ करार दिया है।

हाल ही में कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया गया था कि आर.एस. दुबे को सहारा इंडिया परिवार का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए 18 सितम्बर 2025 को सहारा इंडिया परिवार के मानव संसाधन (एच.आर.) विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया कि ऐसी खबरें असत्य और अफवाहों पर आधारित हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि इस तरह का कोई निर्णय न तो लिया गया है और न ही विचाराधीन है। इस प्रकार की अफवाहें केवल जनमानस में भ्रम फैलाने की नियत से प्रसारित की गई हैं।

सहारा समूह ने स्पष्ट किया है कि संगठन में किसी भी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति अथवा संरचनात्मक बदलाव से संबंधित आधिकारिक जानकारी केवल सर्कुलर के माध्यम से ही दी जाती है। समूह ने अपने कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणिक समाचार या सोशल मीडिया पोस्ट पर, जब तक कि उसे आधिकारिक रूप से जारी न किया गया हो, ध्यान न दें।

सहारा इंडिया परिवार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर की मूल प्रति अंग्रेज़ी में यहां प्रकाशित है।


मूल खबर-

आर.एस दुबे बने सहारा समूह के नए मुखिया, हालात सुधरने के आसार https://www.bhadas4media.com/rs-dubey-new-sahara-group-chief/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shekhar Das

    September 19, 2025 at 12:53 pm

    धुआँ तभी उठता है जब आग लगती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन