Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी जैसे स्टंटबाज और आत्ममुग्ध नेता राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने अर्जेंटीना का क्या हाल कर दिया, पढ़िए!

सौमित्र रॉय-

अर्जेंटीना पर गहराता आर्थिक संकट, राष्ट्रपति मिलेई घिरे सवालों में : अर्जेंटीना इन दिनों गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, जिन्हें स्टंटबाज और आत्ममुग्ध नेता कहा जा रहा है, लगातार विवादों में हैं।

बीते एक दशक में अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो 99% तक गिर चुकी है। देश का स्टॉक मार्केट –10% पर आ चुका है और महंगाई की दर लगभग 100% पहुंच चुकी है। जीडीपी का लगभग 85% हिस्सा कर्ज पर टिका है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि अमेरिका ने हाल ही में अर्जेंटीना को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। जनवरी तक अर्जेंटीना को विदेशी लोन पर ब्याज के रूप में 1.6 बिलियन डॉलर चुकाने हैं, जबकि कर्जदाताओं का 3 बिलियन डॉलर अतिरिक्त बकाया है।

इस बीच बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब खबर आई कि अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक में रखा 4 बिलियन डॉलर का सोना गायब है। माना जा रहा है कि कर्जदारों ने इस सोने को जब्त कर लिया है। विदेशी लेनदार पहले से ही अर्जेंटीना पर मुकदमे दायर कर चुके हैं, जिससे आशंका और बढ़ गई है।

जेवियर मिलेई को लेकर आरोप है कि वे अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की तरह शोबाजी और आत्ममुग्धता में डूबे रहते हैं। आलोचकों का कहना है कि उनकी नीतियां दिखावे भर की हैं और जमीनी सुधार न के बराबर हैं।

अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था की संरचना को विशेषज्ञ “20–80 मॉडल” कहते हैं – यानी 20% एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड प्रोडक्शन और 80% कम उत्पादक व्यवस्था। नतीजतन, देश के पास अब केवल “खाली कटोरा” बचा है।

आलोचकों के शब्दों में –

“इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल…”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन