Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र भजनी ने छोड़ा लोकमत, दिव्य मराठी के संपादक बनाए गये!

वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र भजनी को लेकर सूचना है कि उन्होंने लोकमत समाचार समूह नागपुर से अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह बतौर संपादक नागपुर और अकोला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बता दें कि रविंद्र जी अमर उजाला में बतौर असिस्टेंट एडिटर अपनी तीन साल की पारी को समाप्त कर इसी साल 8 जनवरी को लोकमत समूह पहुंचे थे।

इनपुट है कि उन्होंने दैनिक भास्कर के छत्रपति संभाजीनगर में मराठी अखबार दिव्य मराठी के संपादक के तौर पर पदभार ग्रहण किया है। उन्हें पत्रकारिता (प्रिंट-डिजिटल) के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है।

दैनिक भास्कर समूह के साथ उनकी यह तीसरी इनिंग है। इससे पहले 2000 में भास्कर से कॅरियर शुरू किया था। यहां से नवभारत, राज एक्सप्रेस, नवदुनिया (नईदुनिया) होते हुए 2011 में दोबारा दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूजरूम में भोपाल से जुड़े। इसके बाद ग्रुप के अंग्रेजी अखबार डीबी पोस्ट में काम किया। फिर 2018-2020 में मराठी में और 2020-2021 में डीबी डिजिटल में डीबी ओरिजिनल्स के लिए काम किया। एक्सप्लेनर सेक्शन शुरू किया था वहां।

यहां से होते हुए फिर अमर उजाला डिजिटल में नॉन प्रिंट सेक्शन की नींव रखी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार में डिजिटल ऑपरेशंस को शुरू कर विस्तार दिया। जनवरी 2025 में लोकमत समाचार से जुड़ा था। और अब फिर से दैनिक भास्कर समूह में वापसी की है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि- “25 सितंबर से फिर दैनिक भास्कर समूह में लौटा हूं और संभाजीनगर में दिव्य मराठी के संपादक का दायित्व संभाला है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन