Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी न्यूज़ के राजस्थान चैनल के पूर्व चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और बिजनेस हेड जितेंद्र शर्मा गिरफ्तार

उगाही और रंगदारी का आरोप

Blackmail and extortion के आरोप में Zee Rajasthan के पूर्व चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और business head जितेंद्र शर्मा को आज शाम जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन लोगों पर यह आरोप है कि इन्होंने Zee Rajasthan के पूर्व चैनल हेड आशीष दवे के निर्देश पर राजस्थान के कुछ चुनिंदा बिल्डर्स, खनन व्यवसायियों, जयपुर और उदयपुर के कुछ बड़े हॉस्पिटल्स तथा सड़क ठेकेदारों के खिलाफ targeted stories चला कर उनसे धन ऐंठने का प्रयास किया, जिसके सबूत अब जयपुर पुलिस ने जुटा लिए हैं।

गौरतलब है कि Zee प्रबंधन पूर्व चैनल हेड आशीष दवे, राम सिंह राजावत और जितेंद्र शर्मा को नौकरी से हटा चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों गिरफ्तारियों के बाद पूर्व चैनल हेड आशीष दवे पर भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक गई है जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। अशोक नगर थाना के ACP बालाराम खुद इस केस की जांच कर रहे हैं।

राम सिंह के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार राम सिंह एक दबंग और अपेक्षाकृत ईमानदार रिपोर्टर हैं लेकिन आशीष दवे के दबाव के चलते उन्होंने कई बिल्डर्स, खान व्यवसाइयों के खिलाफ नेगेटिव स्टोरीज की । इन लोगों का यह भी कहना है कि दवे के किये की सजा अब चीफ रिपोर्टर राम सिंह और बिजनस हेड जितेंद्र शर्मा को मिल रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन