Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा टीवी कैंपस की सील टूटी, वेतन संबंधी फाइलों से छेड़छाड़ की आशंका; कर्मचारियों ने उठाई जांच की मांग!

नोएडा। नोएडा स्थित सहारा कैंपस से एक गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे सहारा टीवी के कर्मचारियों ने शनिवार (18 अक्टूबर) को दावा किया कि कैंपस में सील तोड़ी गई है और वेतन व वित्तीय रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे रोज़ाना की तरह निगरानी के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि HR विभाग के बगल में स्थित एक कमरे की सील टूटी हुई है। बताया जा रहा है कि इसी कमरे में कर्मचारियों के वेतन, नियुक्ति और वित्तीय दस्तावेज़ रखे गए थे।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने तुरंत इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की और इसकी सूचना तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दी। कर्मचारियों का कहना है कि—

“यह कोई सामान्य घटना नहीं है। हमें शक है कि सील तोड़कर अंदर रखे दस्तावेज़ों में हेरफेर की गई है या कुछ फाइलें हटाई गई हैं।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले (4 अक्टूबर 25) प्रशासन ने सहारा कैंपस के भीतर कई महत्वपूर्ण विभागों को सील किया था, जिनमें HR और अकाउंट्स विभाग प्रमुख रूप से शामिल थे। ये वही विभाग हैं जहां कर्मचारियों के भुगतान और नियुक्तियों से जुड़े रिकॉर्ड रखे गए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार आर्थिक संकट में है। वे लगातार धरने पर बैठे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद सहारा कैंपस में तनाव का माहौल है। कर्मचारियों ने मांग की है कि—

  • सील तोड़ने की घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए।
  • CCTV फुटेज तुरंत सुरक्षित किया जाए।
  • वेतन और वित्तीय फाइलों की फॉरेंसिक जांच करवाई जाए।
  • लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

दफ्तर सील होने की खबर यहां पढ़ें…

बिग न्यूज़; नोएडा में सहारा इंडिया टीवी और CEO सुमित राय का दफ्तर सील, तस्वीरें देखें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन