Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फिलीपींस में पत्रकार नोएल बेलन समर की गोली मारकर हत्या

फिलीपींस में 54 वर्षीय वरिष्ठ रेडियो पत्रकार नोएल बेलन समर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को वे गुइनोबाटन इलाके में महारलिका हाईवे पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दीं। गंभीर रूप से घायल समर को तुरंत बिकोल रीजनल हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

समर कडुनॉन्ग इंटरनेट टीवी और 92.3 dwIZ रेडियो स्टेशन (लेगाज़पी सिटी) से जुड़े हुए थे। उन्हें सीने और पेट में चार गोलियाँ लगी थीं। इस निर्मम हत्या ने फिलीपींस के पत्रकार समुदाय में आक्रोश फैला दिया है। मनीला स्थित कई पत्रकार संगठनों ने सरकार से इस हमले की पारदर्शी जाँच और दोषियों को सज़ा देने की माँग की है।

बताया जाता है कि नोएल बेलन समर अपने कार्यक्रमों में अलबे क्षेत्र के प्रशासन की नीतियों की तीखी आलोचना करते थे और खुलकर बोलते थे।

प्रेस एम्ब्लेम कैंपेन (PEC) के अध्यक्ष ब्लेज़ लेम्पेन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समर इस वर्ष फिलीपींस के तीसरे पत्रकार हैं जिनकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि “इस साल अब तक दुनिया भर में 147 पत्रकारों की जान ली जा चुकी है।” लेम्पेन ने फिलीपींस में पहले मारे गए दो पत्रकारों — जुआन जॉनी दायांग और एरविन लबिटाड सेगोविया — का ज़िक्र करते हुए कहा कि पीईसी इस हत्या की निष्पक्ष जाँच और दोषियों को सख़्त सज़ा दिए जाने की माँग करता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन