Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार राठौर विचित्रमणि सिंह का एनडीटीवी से इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार राठौर विचित्रमणि सिंह ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है. वह कंसल्टिंग एडिटर के रूप में चैनल को अपनी सेवायें दे रहे थे. वह अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. माना जा रहा है कि किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने के लिये ही उन्‍होंने एनडीटीवी से इस्‍तीफा दिया है. एनडीटीवी में दो साल से ज्यादा समय से काम कर रहे विचित्रमणि की पहचान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शानदार पत्रकारों में होती है.

राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों के साथ ऐतिहासिक व्‍याख्‍या वाली खबरों को लेकर उनकी समझ बेजोड़ है. एनडीटीवी से पहले वे एबीपी न्यूज में बतौर एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं. वहां उन्होंने फ्लैगशिप शो ‘इंडिया चाहता है’ को लॉन्च किया था. वह राज्‍यसभा टीवी को भी अपनी सेवायें दे चुके हैं. दिल्‍ली में अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विचित्रमणि देशबंधु और ईटीवी के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं.

एबीपी न्‍यूज में जाने से पहले वह 18 साल तक आजतक न्‍यूज चैनल के साथ कार्यरत थे.उनकी गिनती इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के कुछ गिने चुने शानदार स्क्रिप्‍ट राइटरों में होती है.बीएचयू से अपनी शिक्षा पूरी करने वाले विचित्रमणि एक शानदार लेखक भी है. उनका उपन्‍यास ‘प्‍यार में शाहीनबाग’ इसी साल फरवरी में आ चुका है, जिसका विमोचन दिल्‍ली पुस्‍तक मेले में हुआ था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन