Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सौरभ द्विवेदी का ‘सूबेदार’ से डायलॉग राइटर डेब्यू; देखें टीजर

नई दिल्ली। चर्चित पत्रकार और डिजिटल मीडिया की जानी-पहचानी आवाज़ सौरभ द्विवेदी अब सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। द्विवेदी ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह आगामी फ़िल्म ‘सूबेदार’ से बतौर डायलॉग राइटर डेब्यू कर रहे हैं।

सौरभ द्विवेदी ने फेसबुक पर फिल्म का करीब 1 मिनट 6 सेकंड का वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा —

“डेब्यू हो रहा है बतौर डायलॉग राइटर. फ़िल्म सूबेदार. आ रही है 5 मार्च 2026 को. आपकी नज़दीकी निजी स्क्रीन पर. SubedaarOnPrime देखें Prime Video पर”।

यह फ़िल्म 5 मार्च 2026 को Prime Video पर रिलीज़ होगी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे स्ट्रीम की जाएगी। क्लिप में फिल्म का गंभीर और दमदार टोन दिखता है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि ‘सूबेदार’ एक स्ट्रॉन्ग सोशल और पॉलिटिकल ड्रामा हो सकती है।

पत्रकारिता से सिनेमा तक

सौरभ द्विवेदी पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक मीडिया जगत में सक्रिय रहे हैं। वह लल्लनटॉप के संस्थापक चेहरों में से एक रहे और डिजिटल पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप से विदाई ली थी।

अब सिनेमा में डायलॉग राइटर के रूप में डेब्यू के साथ-साथ सौरभ द्विवेदी ने द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप को भी फाइनली ज्वाइन कर लिया है, जहां वह पत्रकारिता की अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। इससे पहले भी सौरभ कर्तव्य नामक एक वेब सीरीज में अलग अंदाज में दिखे थे। इसमें सैफ अली खान, सौरभ शुक्ला इत्यादि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दो दुनिया, एक ही कहानी कहने का अंदाज़

एक तरफ गंभीर पत्रकारिता और दूसरी तरफ सिनेमा — दोनों में कहानी कहने की बुनियाद मजबूत शब्दों पर टिकी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘सूबेदार’ में सौरभ द्विवेदी के डायलॉग्स सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक सवालों से भी टकराते दिखेंगे।

मीडिया से ओटीटी तक सौरभ द्विवेदी का यह सफर बताता है कि अब पत्रकार सिर्फ खबर नहीं, बल्कि कंटेंट की हर विधा में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं — चाहे वो न्यूज़रूम हो या नेटफ्लिक्स-प्राइम की स्क्रीन।

अनिल कपूर का ट्वीट जिसमें सौरभ को टैग किया गया है-


इसके साथ ही इंडिन एक्सप्रेस का एक ट्वीट भी जारी हुआ है। इसमें एक पोस्टर में अनिल कपूर और सौरभ द्विवेदी का फोटो है। यह एक इंटरव्यू होने की बात कही गई है। जो आगामी 14 फरवरी को होटल ताज में होगा। सौरभ के नाम के साथ उनका पद भी लिखा गया है- पढ़ें…

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन