Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सौरभ द्विवेदी इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप में शामिल, रिपोर्ट किसे करेंगे जानिए!

पत्रकार और डिजिटल मीडिया की चर्चित शख्सियत सौरभ द्विवेदी अब द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप का हिस्सा होंगे। इंडियन एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका की ओर से जारी एक आंतरिक नोट में इसकी पुष्टि की गई है।

अनंत गोयनका ने अपने संदेश में सौरभ द्विवेदी के विज़ुअल जर्नलिज़्म में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम “शोर और सनसनी के बजाय समझदारी, धैर्य और गुणवत्ता से परिभाषित एक युवा स्पेस तैयार करता है।” उन्होंने द्विवेदी की पत्रकारिता शैली को “अलग, जिज्ञासु लेकिन गैर-आक्रामक” बताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ बहस को बंद करने के बजाय संवाद को बढ़ावा देती है।

गोयनका ने यह भी कहा कि सौरभ द्विवेदी में कहानी की गहरी भूख है, वे विविध दृष्टिकोणों के प्रति संवेदनशील हैं और दर्शकों से सहज तरीके से जुड़ने की निरंतर कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक ये गुण इंडियन एक्सप्रेस की उस परंपरा से मेल खाते हैं, जो विश्वसनीयता, निष्पक्षता और सटीकता पर आधारित रही है।

सौरभ द्विवेदी इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप में चीफ एडिटर राज कमल झा को रिपोर्ट करेंगे। गोयनका ने भरोसा जताया कि द्विवेदी संगठन की पत्रकारिता को और विस्तार देंगे और इसकी इन्वेस्टिगेटिव व एक्सप्लेनरी स्ट्रेंथ को बढ़ते हिंदी पाठक वर्ग तक मजबूती से पहुंचाएंगे।

गौरतलब है कि सौरभ द्विवेदी लगभग 12 साल तक इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े रहे और वे डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘लल्लनटॉप’ का प्रमुख चेहरा भी रहे हैं। उनकी गिनती हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद चेहरों में की जाती है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन