Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डीडी न्यूज़ को गलगोटिया की खबर डिलीट करनी पड़ी, चीनी मीडिया ने उड़ाया भारत का मजाक!

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने भारत की ऐसी थू-थू कराई है कि डीडी न्यूज़ जैसी विश्वसनीय संस्था को अपना ट्वीट तक डिलीट कर देना पड़ा। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि दिन रात खबरों के नाम पर खोजबीन करते रहने वाले चैनल्स गलगोटिया के फर्जीवाड़े में मूर्ख कैसे बन गए। पहले बढ़ा चढ़ाकर ढोल पीटा और बाद में खबर हटानी पड़ी। उधर चीन भी भारत का जमकर मजाक उड़ा रहा है, इसकी वजह बनी है गलगोटिया की चोरी…


डॉ एल बी बैरवा-

DD News की खबरे देखते हुए मैं ही नहीं पूरा हिंदुस्तान बढ़ा हुआ है। आज वही डीडी न्यूज़ Fake News चला रहा है। मीडिया की हालत बद से बदतर हो चुकी है!

Galgotias ने china से रोबोट ख़रीद कर भारत मंडपम में खुद का बताकर पेश कर दिया है। सोच लो कितने लोग फर्जी डिग्रियों से नौकरी कर रहे होंगे देश-विदेश में?


गलगोटिया में किसके पैसे लगे हैं? क्या सत्ताधारी पक्ष के लोग गलगोटिया के साथ हैं? इतनी बड़ी इंटरनेशनल बेइज़्ज़ती के बाद भी अगर गलगोटिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस तरह के शक और पुख़्ता होंगे। सोशल मीडिया पर बहुत फ़ज़ीहत होगी। गलगोटिया के झाँसे में सरकारी मंत्रालय भी आए या फिर मिलीभगत रही? जाँच का विषय है। -उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार


बोलता हिंदुस्तान का ट्वीट-

AI समिट में Galgotias University ने चाइना के रोबोट को अपना अविष्कार बताकर पेश किया

दूरदर्शन ने खबर डिलीट की, चीनी मीडिया ने मजाक उड़ाया


कंचना यादव-

जम्मू के मेडिकल कॉलेज का लाइसेंस इस बात पर रद्द कर दिया गया क्योंकि मुसलमानों का एडमिशन हो गया था। लेकिन चीनी रोबोट को “सेल्फ-मेड” बताने वाली यूनिवर्सिटी का बीजेपी नेता और मंत्री लोग PR कर रहे हैं।

देश के लिए कितनी शर्मनाक स्थिति पैदा कर दी है।


डॉ रागिनी नायक-

कोई और होता, तो शर्म के मारे ट्वीट delete कर दिया होता! क्षमा मांग ली होती!

पर बेचारे भाजपायी क्या करें, शर्म तो बहुत पहले ही बेच खायी थी!

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/2023690456148902209

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन