नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 17 फरवरी को 35वां वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Vijender Gupta, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत में सूरीनाम गणराज्य की राजनयिक सुनैना मोहन शामिल हुईं। सम्मानित अतिथियों में भारत पर्यावास केंद्र, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. जी.एस. चौहान तथा महाविद्यालय शासी निकाय के कोषाध्यक्ष प्रो. कुलवीर गोजरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रणजीत बेहेरा ने की।
करुणा नयन चतुर्वेदी को मिला ‘शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ करुणा नयन चतुर्वेदी को प्रदान किया गया। खास बात यह है कि यह सम्मान पिछले 23 वर्षों से निरंतर दिया जा रहा है और अब यह कॉलेज की शैक्षणिक परंपरा का अहम हिस्सा बन चुका है।
दिल्ली विश्वविद्यालय और ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह शिक्षा समिति’ के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार के चतुर्थ वर्ष के छात्र करुणा नयन चतुर्वेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता की परंपरा को सशक्त करने वाला सम्मान
‘शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ सिर्फ एक मेडल या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से यह सम्मान उन छात्रों को दिया जा रहा है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी है।
इस अवसर पर ‘बाबू प्रियव्रत नारायण सिंह गोल्ड मेडल’ बीए ऑनर्स की छात्रा ऋति श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।
गरिमामय उपस्थिति में हुआ सम्मान
समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सूरीनाम गणराज्य की राजनयिक सुनैना मोहन, भारत पर्यावास केंद्र के महानिदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. जी.एस. चौहान तथा महाविद्यालय शासी निकाय के कोषाध्यक्ष प्रो. कुलवीर गोजरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रणजीत बेहेरा ने की।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार पत्रकार बनने की प्रेरणा देते हैं।
युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि ‘शीतल प्रसाद सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ जैसी परंपराएं विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करती हैं, बल्कि उन्हें निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों से भी जोड़ती हैं।
वार्षिकोत्सव में सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति के बीच पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन एक बार फिर इस बात का प्रमाण बना कि संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता और सामाजिक चेतना—दोनों को समान महत्व देता है।
वार्षिक रिपोर्ट और उपलब्धियां
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अकादमिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्रगति में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान
- समारोह में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
- सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार बीए प्रोग्राम तृतीय वर्ष के हर्ष कुमार सिंह को मिला।
- शीतला प्रसाद सिंह पुरस्कार 2025 करुणा नयन चतुर्वेदी को प्रदान किया गया।
- एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर पुरस्कार सक्षम पांडेय और हिना को मिला, जबकि कैडेट कैप्टन पुरस्कार किशन कुमार साहू को दिया गया।
गोल्ड मेडल और मेरिट पुरस्कार भी विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संयोजन प्रो. दीपाली जैन एवं सह-संयोजन प्रो. ममता ने किया। संचालन प्रो. शशि रानी और प्रो. पूनम मित्तल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता रही।


