Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तिवारी की दैनिक जागरण में बतौर ब्यूरो चीफ मैहर जिले में तैनाती!

मैहर : पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहरी समझ, निष्पक्षता और सशक्त विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तिवारी को मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दैनिक जागरण का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता के 11 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, गोविंद तिवारी ने न केवल रिपोर्टिंग और संपादन के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि राजनीतिक, अपराध और कॉरपोरेट खबरों पर उनकी पकड़ भी व्यापक और गहन मानी जाती है।

गोविंद तिवारी ने अपने कैरियर की शुरुआत 2015 में दैनिक जागरण से की और इसके बाद अमर उजाला, न्यूज़ 1 इंडिया, न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया, टीवी9 भारतवर्ष और काशी वार्ता जैसे प्रमुख संस्थानों में पत्रकारिता की। उनकी खासियत समाज और राजनीतिक हलचल की खबरों को संवेदनशीलता और गहन विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करना है। उनकी रिपोर्टें न सिर्फ सूचनात्मक होती हैं, बल्कि उनकी संपादकीय लेखनी में मुद्दों की तह तक जाने की क्षमता साफ झलकती है।

हाल ही में, उन्होंने लखनऊ से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक अखबार विश्व वार्ता के वाराणसी ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी नई पारी शुरू की थी, जहां उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता की नई दिशा स्थापित की। अब उन्हें दैनिक जागरण के मैहर ब्यूरो चीफ के पद पर तैनात किया गया है, जहाँ वे जिले की राजनीतिक, अपराध और कॉरपोरेट खबरों को निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से समाज तक पहुंचाएंगे।

गोविंद तिवारी कहते हैं, “पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। मैहर जिले की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को गहराई से समझ कर रिपोर्ट करना मेरा संकल्प है। मैं निष्पक्षता, सच्चाई और जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए खबरों को प्रस्तुत करूंगा।”

मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले गोविंद की संपादकीय लेखनी, जिसमें सूक्ष्मतम तथ्य और बारीक राजनीतिक चालों का विश्लेषण झलकता है, अखबार के पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। गोविंद तिवारी के लिए पत्रकारिता सतत सीखने, सवाल उठाने और जवाब खोजने की प्रक्रिया है, जो हर खबर को एक नई पहचान देती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन