Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

तेल अवीव में फंसे भारतीयों का पहला जत्था भारत रवाना, दो पत्रकार भी शामिल, बाकी को चैनलों ने कवरेज के लिए रोका!

इज़राइल (Israel) ईरान वॉर के बीच भारत के लिए एक सुखद खबर निकलकर सामने आई है। तेल अवीव में फंसे भारतीयों का पहला जत्था बस द्वारा रवाना कर दिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार और साधना टीवी के चैनल हेड बृजमोहन सिंह ने भड़ास4मीडिया को बताया कि लगभग 22 लोग बस में मौजूद हैं। जिन्हें किसी दूसरे देश के माध्यम से भारत भेजा जाएगा।

इन 22 भारतीयों में दो पत्रकार भी हैं। जिनमें एक बृजमोहन सिंह और दूसरे एनडीटीवी के आदित्यराज कौल शामिल हैं। बाकी पत्रकारों को उनके चैनलों ने वहीं युद्ध की कवरेज के लिए रोक दिया है।

भारत रवाना होने से पहले तेल अवीव के एक बंकर में मौजूद बृज मोहन सिंह

बता दें कि यह लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा को कवर करने के लिए इज़राइल गए थे। बीच में युद्ध शुरू हो गया तो यह सभी लोग वहीं फंस गए थे।

भारतीय पत्रकार जो वहां बचे हैं

तेल अवीव में मौजूद पत्रकारों में एबीपी न्यूज के संपादक फॉरेन अफेयर्स विशाल पांडेय, मनीष चंद, आईएएनएस के सीनियर जर्नलिस्ट लोमस कुमार झा और प्रमोद के अलावा एनडीटीवी के आदित्य राज कौल शामिल हैं। इन लोगों को उनके संस्थानों ने युद्ध की कवरेज करने के लिए इज़राइल में ही रोक दिया है।

बृजमोहन जी ने भड़ास से हुई बातचीत में यह भी जोड़ा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह अपने परिवार के साथ होली मना सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार और इज़राइल के अधिकारियों का आभार जताया है।

देखें वीडियो…

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन